Monday, May 23, 2022

वार्षिक CARES-22 क्रिस्मड वार्षिक अनुसंधान शिक्षा

 23rd May 2022 at 03:38 PM

मुख्य अतिथि थे डॉ कौस्तभ शर्मा, IPS, पुलिस कमिशनर, लुधियाना


लुधियाना
: 23 मई 2022: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::

वार्षिक CARES-22 क्रिस्मड वार्षिक अनुसंधान शिक्षा संगोष्ठी सीएमसी, लुधियाना में आयोजित किया गया जो काफी यादगारी रहा। इस अवसर पर दर्जनों छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने अनुसंधान, नवाचार और विचारों को साझा करने में भाग लिया। हर पल समरणीय रहा। 

क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, लुधियाना ने 23 मई, 2022 को CARES-2022 आयोजित किया। यह एक ऐसा कार्यक्रम था जहाँ दर्जनों छात्रों और शिक्षकों ने अपने शोध कार्य का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि थे डॉ कौस्तभ शर्मा, आईपीएस, पुलिस कमिशनर, लुधियाना। करीब 100 पोस्टर और मौखिक प्रस्तुतियां दी गईं। मुख्य अतिथि ने इस बारे में बात की कि पेशेंट देखभाल के लिए अनुसंधान और नवाचार कैसे महत्वपूर्ण हैं और वह सक्रिय रूप से इसका समर्थन करते हैं। 

डॉ. विलियम भट्टी और डॉ. जयराज पांडियन ने बात की और सभी संकाय और छात्रों को शोध में अधिक रुचि लेने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. रिंचू लूंबा ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा

No comments: