Friday, December 25, 2020

अड़ियलपन में वाजपेयी के जन्मदिन का सुअवसर भी गंवाया

25th December 2020 at 4:41 PM

जन्मदिन भारत रत्न श्री वाजपेयी का-गुणगान मोदी साहिब का 

              भाजपा के सभी 25 मंडलों में हुए विशेष आयोजन:पुष्पेंद्र सिंगल              

लुधियाना: 25 दिसम्बर 2020: (पंजाब स्क्रीन डेस्क):: 


एनडीए गठबंधन के चलते पंजाब में संकट का एक ऐसा समय भी आया जब पंजाब भाजपा के कई वरिष्ठ नेता अपनी किसी विशेष मांग पर दबाव डालने के लिए अपना अपना इस्तीफा अकालीदल के वयोवृद्ध नेता मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पास पहुँच गए। माहौल ऐसा बन गया महसूस होता था जैसे कि  कम से कम पंजाब में तो आज जह गठबंधन टूट ही जायेगा और इसका असर भी देश भर में बहुत जल्नद नज़र आने लगेगा। लेकिन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल तीखे आक्रामक रुख में आए उन भाजपा नेताओं से बहुत ही भरे मन से बोले लो मेरा इस्तीफ़ा ले जाओ और श्री वाजपेयी जी को दे दो। वह जो कहेंगे मैं मान लूंगा।  सब आक्रोश ठंडा हो गया बात आई गई हो गई। बहुत बड़ा दिख रहा संकट पलों क्षणों में ही दूर हो गया।  आज की तरह अकाली दल के अलग होने की नौबत उस आक्रामक माहौल में भी नहीं आई।  अब तो अकालीदल हर रोज़ किसान मुद्दे पर मोदी सरकार और भाजपा को खरी खोटी सुना रहा है।

यह तस्वीर हिस्ट्री इन  कलर्ज़  से साभार 
आज किसान आंदोलन के चलते जो दरारें बढ़ती जा रही हैं उन्हें रोकने के लिए स्वर्गीय प्रधानमंत्रीअटल बिहारी वाजपेयी जैसा कोई करिश्मा भी नज़र नहीं आ रहा और वयोवृद्ध अकाली नेता प्रकाश सिंह बादल भी केंद्र सरकार के राज हठ के सामने बेबस से नज़र आ रहे हैं।  किसान आंदोलन लगातार गंभीर होता जा रहा है लेकिन सत्ता उदासीन सी लगती है। क्या अम्बानी अडाणी के पैसे का जादू करोड़ों लोगों के दिमाग को बदलेगा?

इस नाज़ुक स्थिति में स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटलबिहारीबादल को उनके जन्मदिन पर हुए अकालीदल के तेज़तर्रार नेता सुखबीर बादल ने भी पते की बात कही है। उन्होंने दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि मौजूदा एनडीए सरकार को श्री वाजपेयी के निर्धारित समावेशी शासन के उदाहरण सीखने की ज़रूरत इस नाज़ुक दौर में बेहद ज़्यादा है। सभी को अपने साथ लेकर चलने की जरूरत इस मौजूदा हालात में पहल्रे से कहीं ज़्यादा है। केंद्र सरकार को अपने दरवाजे पर असहनीय परिस्थिति में डेरा डाले हजारों पुरूषों, महिलाओं तथा बच्चों की पीड़ा को समाप्त करने के लिए संवेदना से काम लेते हुए कोई ठोस कार्य करना चाहिए और इसमें झूठी प्रतिष्ठा तथा अंहकार पर नहीं अड़ना चाहिए।

 आज वाजपेयी जी की छवि ज़रूरी हो गई है भाजपा को बचाने के लिए। मौजूदा दौर बेहद गंभीर है। इसे भाजपा नेता भी अंदर ही अंदर समझते हैं लेकिन खुल कर कोई बोल नहीं पा रहा है। जन्मदिन मनाया शायरी और संवेदना के महांरथी वाजपेयी  का लेकिन उस सुअवसर को भी केवल मोदी मोदी के गुणगान में बलि चढ़ा दिया। चाहिए था वाजपेयी की शायरी की चर्चा  होती। हर विचारधारा के शायर बुलाए जाते और शायरी को सहारा बना कर आम जनता और किसानों के साथ भाईचारा मज़बूत किया जाता लेकिन वह सब हर मंडल में एल ई डी की बड़ी बड़ी स्क्रीनें लगा कर दिखाई गई सियासी भाषणबाज़ी के शोर में निरथर्क कर दिया गया। न जाने भाजपा का थिंक थैंक क्या कर रहा या वह भी इतना बेबस हो गया है?

  यह तस्वीर इंडियन हिस्ट्री पिक्स से साभार
भारतीय जनता पार्टी जिला लुधियाना के जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल के दिशा निर्देशा अनुसार 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन लुधियाना भाजपा के सभी 25 मंडलों में मनाया गया व भाजपा के सभी 25 मंडलों में भाजपा लुधियाना के सीनियर नेताओं ने हर मंडल में श्री अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन के बारे में प्रकाश डाला।  सभी ने श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण कर उन्हें अपने अपने श्रद्धा सुमन भेट किये। इन मंडलों में भाजपा के सीनियर नेताओ जिनमे भाजपा पंजाब के महामंत्री जीवन गुप्ता, टिब्बा रोड मंडल में जिसके प्रधान जसदेव तिवारी, प्रभारी अमित डोगरा, भाजपा ज़िला सचिव नवल जैन, श्याम लाल फौजी, अमित रॉय कृष्ण कुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे।

ऋषि नगर मंडल में जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल, मंडल के प्रधान प्रिंस भंडारी, प्रभारी अश्वनी बहल, जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल, किसान मोर्चा के पंजाब उपाध्यक्ष दविंदर सिंह घुम्मन, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मनिंदर कौर घुम्मन, एस सी मोर्चा के ज़िला प्रधान कुलविंदर सिंह, एस सी मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष रवि बाली, कैलाश नगर में योगेंद्र मकोल जिसके प्रधान रोमी मल्होत्रा, ज़िला प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार, फोकल पॉइंट मंडल में कुशाग्र कश्यप जिसके प्रधान तीर्थ तनेजा, प्रभारी नवल जैन, जमाल पुर मंडल में पवन शर्मा जिसके प्रधान भूपिंदर राय, कैलाश चौधरी मंडल प्रभारी, ताजपुरमंडल में बलबीर कमांडों जिसके प्रधान गुरदीप सिंह सोढ़ी, प्रभारी सुमित टंडन, ढाबा लोहारा मंडल में सुश्री रेनू थापर जिसके प्रधान पंकज शर्मा, प्रभारी तरनजीत सिंह, गयासपुर मंडल में नीरज वर्मा जिसके प्रधान सुरेश अग्रवाल, ढोलेवाल मंडल में सुनील मेहरा जिसके प्रधान केवल गर्ग प्रभारी आर डी शर्मा, जनता नगर मंडल में कांतेदु शर्मा जिसके मंडल प्रधान क्रांति डोगरा, प्रभारी किरण शर्मा,आतम नगर मंडल में रवि बाली जिसके प्रधान बलबीर सिंह बंटी, प्रभारी राजेश्वरी गोसाई, दुगरी नगर मंडल में अरुणेश मिश्रा जिसके प्रधान शिव राम गुप्ता, प्रभारी संदीप पूरी, किदवई नगर में यशपाल चौधरी जिसके प्रधान गुरप्रीत सिंह राजू, प्रभारी धर्मेंदर शर्मा, शिवजी नगर मंडल में सुभाष भाटिया जिसके प्रधान राजीव शर्मा, प्रभारी सुमन वर्मा, सुभानी बिल्डिंग मंडल में भाजपा पंजाब के खजांची गुरदेव शर्मा देबी जिसके प्रधान हरविंदर जॉली प्रभारी अंकित बत्रा, माधो पूरी मंडल में दिनेश सरपाल जिसके प्रधान हरीश शर्मा, प्रभारी मनमीत चावला, गुरुनानक पूरा मंडल में डिम्पी मक्कड़ जिसके प्रधान हरीश सग्गड़ प्रभारी पंकज जैन, दरेसी  मंडल में अशोक जुनेजा जिसके प्रधान विनय मित्तल प्रभारी यशपाल जनोत्रा,हैबोवाल मंडल में भूषण गयल जिसके प्रधान गौरव अरोड़ा, सलेम टाबरी मंडल में परवीन बंसल जिसके प्रधान दमन कपूर, प्रभारी महेश शर्मा, शिव पुरी मंडल में इन्दर अग्रवाल प्रधान यशपाल वर्मा, प्रभारी लकी शर्मा, एस बी एस नगर में अशोक लूम्बा जिसके प्रधान संजीव पूरी प्रभारी दीपक गोयल, घुमार मंडी में कमल चेतली जिसके प्रधान संदीप वधवा, प्रभारी हर्ष शर्मा,भारत नगर मंडल में एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू जिसके मंडल प्रधान राकेश जग्गी प्रभारी सुनील मौदगिल,अगर नगर मंडल में मदन मोहन व्यास जिसके प्रधान संजीव सचदेवा प्रभारी संजय गोसाई इसके इलावा हर मंडलों में प्रमुख कार्यकर्ताओं ने अपने अपने मंडलों में जाकर भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंदर मोदी जी के विचारों को सुना।

                         सभी मंडलों के समस्त कार्यकर्ताओं ने उनको अपने भाव प्रेषित किए और उसके उपरांत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता किसानों के प्रति दोहराई और  क्रमवार एक एक शंका निवारण किया। वह "राजनीतिक विरोधियों" द्वारा किए जा रहे "दुष्प्रचार" की पोल भी खोली और हर मंडलों में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी का संबोधन LED टी वी व् बड़ी स्क्रीनों पर सुना और "किसानों के हित के लिए काम करने वाले प्रधानमंत्री" का कोटी कोटी धन्यवाद भी किया। भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा कि आज का दिन  25 दिसम्बर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।  उन्होंने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। वे तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। वे साल 1996 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने। वाजपेयी उन चुनिंदा नेताओं में से एक थे, जो बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे, साथ ही उनकी दोस्ती पक्ष हो या विपक्ष हर किसी से हुई। उन्हें कभी भी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने भारतीय राजनीति में स्थायी गठबंधन की राजनीति की शुरुआत करने के लिए भी जाना जाता है! अफ़सोस कि राजहठ, अहंकार और अड़ियलपन में भाजपा ने वाजपेयी के जन्मदिन का सुअवसर भी गंवा दिया। 

No comments: