Friday, December 25, 2020

श्री बाजपेयी की न ही तस्वीर बड़ी लगी न ही शायरी की चर्चा हुई

25th  December 2020 at 7:01 PM

 भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर हुए कई आयोजन 

                     भारतीय जनता युवा मोर्चा ने स्वच्छ भारत अभियान चलाया                              

यह चित्र जनहित में जानकारी से साभार

लुधियाना: 25 दिसम्बर 2020: (पंजाब स्क्रीन डेस्क)::
अपने कार्यकाल में कई बार हार  कर भी बुलंदी पर रहे अटल बिहारी वाजपेयी सचमुच अटल रहे।  अटल थे और आज भी अटल हैं। उनके प्रतिद्धंदी उन्हें कभी भी आम जन के दिल और दिमाग से हटा नहीं पाएंगे। उनकी  पारदर्शिता और स्पष्टवादिता हमेशां सबसे आगे रखेगी। उनकी सत्यनिष्ठा सदैव प्रशंसित रहेगी। उनके भाषणों और उनके अंदाज़ की गरिमा कभी धुंधली न हो पायेगी। उनकी शायरी उन्हें सबसे अलग रखेगी ही। 
शायरी भी स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की शख्सियत का एक पहलु  था। अपने स्वभाव और विनम्रता भरे जादूई अंदाज़ से विरोधियों को भी अपना बना लेने वाले वाजपेयी सचमुच विलक्षण थे।  
मौत के जिन क्षणों की कल्पना करके भी कोई डर जाए उनसे मैत्री और मधुरता का सम्बोधन हर कोई कैसे कर सकता है-- इस मधुरता निडरता  वाजपेयी साहिब का अंदाज़ देखिए ज़रा:
ठन गई
मौत से ठन गई

जूझने का मेरा इरादा न था
मोड़ पर मिलेंगे इसका वादा न था

रास्ता रोक कर वह खड़ी हो गई
यों लगा ज़िन्दगी से बड़ी हो गई

मौत की उमर क्या है? दो पल भी नहीं
ज़िन्दगी सिलसिला, आज कल की नहीं

मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूँ
लौटकर आऊँगा, कूच से क्यों डरूँ? 

तू दबे पाँव, चोरी-छिपे से न आ
सामने वार कर फिर मुझे आज़मा
--------------------------------------------

मन में संशय भी आते उन्होंने कभी इन्हें छुपाया भी नहीं। बहुत ही मधुरताऔर सलीके से इनकी बात भी की। अपनी एक और काव्य रचना "गीत नहीं गाता हूँ" में उन्होने  कहा:
गीत नहीं गाता हूँ

बेनक़ाब चेहरे हैं,
दाग़ बड़े गहरे हैं 
टूटता तिलिस्म आज सच से भय खाता हूँ
गीत नहीं गाता हूँ
लगी कुछ ऐसी नज़र
बिखरा शीशे सा शहर

अपनों के मेले में मीत नहीं पाता हूँ
गीत नहीं गाता हूँ

पीठ मे छुरी सा चांद
राहू गया रेखा फांद
मुक्ति के क्षणों में बार बार बंध जाता हूँ
गीत नहीं गाता हूँ
इतने बड़े शायर  उसीकी पार्टी के सदस्य मनाएं और शायरी  तक न हो यह बेहद दुखद है। भारतीय जनता  पार्टी ने बेशक बहुत बड़ा आईटी सेल खड़ा कर लिया होगा लेकिन शायरी सांस्कृतिक क्षेत्र और साहित्य के मामले में लगातार कमज़ोरी जारी है।  

अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शायरी को भूलते हुए स्वच्छ भारत अभियान चलाया। इस अभियान को केसर गंज मंडी के महाराजा अग्रसेन पार्क में चलाया गया। इस अभियान की अध्यक्षता भाजयुमो लुधियाना के  प्रधान कुशाग्र कश्यप ने की। इस मौके पर जिला भाजपा लुधियाना प्रधान पुष्पिंद्र सिंगल ने जहां अटल जी को याद किया वहीं इस मौके पर पंजाब प्रधान भानु प्रताप ने विशेष रूप से स्वच्छता में अपना योगदान दिया। कार्यकर्ताओं ने अटल जी को श्रद्धांजलि दी व उनकी कविताओं को भी सुनाया। स्वछता के संदेश को घर घर पहुंचाने के लिए युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं का उतसाह देखने लायक था। इस मौके पर जिला भाजपा महासचिव कंतेंदु शर्मा, उप प्रधान महेश शर्मा, उप प्रधान हर्ष शर्मा, राजू बेरी, युवा मोर्चा पंजाब से नीरज जिंदल, अरुण गोयल, रवि बत्रा, हिमांशु जिंदल, अंकित सैनी युवा मोर्चा लुधियाना से ललित चौहान, दीपक जोहर, रोबिन चुघ, रोहित बत्रा, साहिल दुग्गल, नमन बंसल, अभिषेक सिंघल, करण जोशी, लव कक्कर, कन्हैया, सूरज रुद्र, दीपक गुप्ता, अमित सचदेवा, नवीन सैनी, आशीष सपरा अपने साथियों सहित स्वछता में अपना अपना योगदान देते नज़र आये। उम्मीद है भाजपा के प्रबंधक जल्द ही श्री वाजपेयी के इस  स्वरूप की भी करेंगे। भविष्य में इसी चेहरे 

No comments: