Monday, March 02, 2020

लुधियाना में रात्रि को भी मनाया जायेगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

2nd March 2020 at 7:45 PM
7 और 8 मार्च की रात को होगा महिला शक्ति पर विशेष आयोजन   
लुधियाना: 02 मार्च 2020: (कार्तिका सिंह//लुधियाना स्क्रीन ब्यूरो):: 
कानून के हाथ भी भी लम्बे हैं और समाज में जागृति भी बढ़ रही लेकिन इसके बावजूद अभी तक  हम ऐसा समाज नहीं बना पाए जो महिलाओं खिलाफ जुर्मों से मुक्त हो। जहाँ  लड़कियां और महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें। नैतिक तौर पर कमज़ोर लोग और मनचले किस्म के दिशाहीन युवा मौका मिलते ही इन जुर्मों को करने से नहीं चूकते। इस बार महिलाओं के खिलाफ होने वाले जुर्मों के लिए ज़िम्मेदार तत्वों को चुनौती देते हुए मनाया जायेगा जायेगा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस। 
इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन लुधियाना में बहुत ही यादगारी होगा। इस बार 7 और 8 मार्च की रात को मनाया जायेगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस। एडीश्नल डिप्टी कमिश्नर (विकास) सुश्री अमृत सिंह ने आज बताया की इस अवसर पर जहाँ महिला परेड  होगा वहीँ सांस्कृतिक आयोजन भी होंगें और विशेष स्टाल भी लगाए जायेंगे। इस संबंध में एक विशेष बैठक भी उनके कार्यालय में हुई जिसकी अध्यक्षता एडीसी (विकास) सुश्री अमृत सिंह ने की। इस बैठक में इस रात्रि आयोजन के सभी प्रबंधों की समीक्षा भी की गई। 
बनाई गयी योजना के अंतर्गत 7 और 8 मार्च की रात को दस बजे डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल फवारा चौकं से एक परेड को ह्री झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। अलग अलग सरकारी विभागों, एन जी ओज़ और स्वयं सेवकों के स्टालों  विशेष आकर्षण होगा। एक विशेष कार्यक्रम लड़कियों के राजकीय कालेज  विशाल मैदान में भी किया जायेगा  की आइटमों का प्रस्तुतिकरण होगा। 
एडीश्नल डिप्टी कमिश्नर (विकास) सुश्री अमृत सिंह ने सभी सरकारी विभागों को अपील की कि वे इस आयोजन की सफलता के लिए बनाये गए सभी प्रबंधों का समय पर होना सुनिश्चित बनाएं। रात्रि को ऐसा आयोजन करने का मुख्य मकसद होगा महिलाओं में सुरक्षा की भावना को और मज़बूत बनाना। 

No comments: