Saturday, January 07, 2017

माँ से ही मिला हिम्मत के साथ लक्ष्य पाने का हौंसला: मौलाना हबीब उर रहमान

शाही इमाम पंजाब की माता के निधन पर विभिन्न संगठनों द्धारा शोक व्यक्त
जामा मस्जिद में संबोधित करते हुए शाही इमाम और उपस्थित नमाजी
लुधियाना: 6 जनवरी 2016: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो): 
पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी की माता जी (जाहिदा रहमानी) के निधन पर विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक नेताओं की ओर से जामा मस्जिद पहुंच कर लगातार शोक व्यक्त किया जा रहा है। आज यहाँ नमाज ए जुम्मा से पहले अपने संबोधन में शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी ने नामाजियों से अम्मी जान के लिए दुआ ए मगफिरत की विनती करते हुए बताया कि आज देश भर में उनकी इस्लामिक संस्था मजलिस अहरार इस्लाम हिंद का विस्तार माँ की ही दुआओ का असर है। शाही इमाम ने कहा कि माँ ने ही दिया हिम्मत के साथ लक्ष्य पाने का सबक। उन्होंने बताया कि अम्मी जान ने हमेशा ही पंजाब भर में बंद पड़ी मस्जिदों को खुलवाने के लिए हमें प्रेरित किया और हमेशा जरूरतमंदो की मदद करने के लिए तत्पर रहती थी। शाही इमाम ने कहा कि हम सबको यह याद रखना कि चाहिए मां की दुआओ से अल्लाह की मदद आती है और सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। वर्णनयोग है कि आज यहाँ लुधियाना पुलिस कमिशनर जतिंदर सिंह औलख, राज्यमंत्री मदन लाल बग्गा, मेयर हरचरण सिंह गोहलवडिय़ा, पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबडिय़ा, विधायक बलविंदर सिंह बैंस, विधायक भारत भूषण आशु, पूर्व डिप्टी कमिश्नर कुलदीप सिंह वैद, पूर्व डीजीपी इजहार आलम, मुफ्ती मालेरकोटला, हरदयाल सिंह, पार्षद खरबंदा, खलीफा सैय्यद सादिक सरहिंद शरीफ, बी सी कमिशन के चैयरमैन निर्मल सिंह, चैयरमैन विजय दानव, सुशील पराशर, डा. अवतार सिंह, गुलाम हसन कैसर आदि ने शोक व्यक्त किया।

No comments: