SAD Media on Thursday 19th November 2026 at 18:26 Regarding Harsimrat Kaur Badal Rally
ड्रग्ज की लड़ाई पोस्टरों से नही लड़ी जा सकती: बीबा हरसिमरत कौर बादल
साहनेवाल और फिल्लौर में महिलाओं की विशाल सभाएं आयोजित की
दावा किया कि आम आदमी पार्टी के शीर्ष से नीचे तक के नेता पंजाब के नौजवानों की कीमत पर नशे के व्यापार में लिप्त होकर पैसा कमा रहे
शिरोमणी अकाली दल की वरिष्ठ नेता एवं बठिंडा सांसद बीबा हरसिमरत कौर बादल ने आज कहा है कि ड्रग्ज की लड़ाई को पोस्टरों से नही लड़ा जा सकता, साथ ही उन्होने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के नेता पंजाब के नेता नौजवानों की कीमत पर नशे के व्यापार में लिप्त होकर पैसा कमा रहे हैं।
बठिंडा सांसद ने साहनेवाल और फिल्लौर में महिलाओं की विशाल सभाओं को संबोधित करते हुए कहा,‘‘ पोस्टर अभियान पर करोड़ों रूपये बर्बाद किए जा रहे हैं, जबकि हमारे राज्य की माताएं अपने बच्चों को निगल रही नशे की समस्या को खत्म करने की गुहार लगा रही हैं।’’ उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार को केवल खोखले नारे लगाने के बजाय उन लाखों नौजवानों के बारे में बताना चाहिए जो इस खतरे के कारण मारे गए हैं।
यह दावा करते हुए बीबा हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में ड्रग्ज बेरोकटोक बेचे जा रहे हैं और हाल ही में हुई बरामदगी ने इसे साबित कर दिया है। उन्होने यह भी बताया कि आम आदमी पार्टी के नेताअेां को ड्रग्ज के साथ पकड़ा जा रहा है, जिसमें नवीनतम जब्ती कलसियां गांव के आप पार्टी के सरपंच परमिंदर सिंह की है, जिन्हे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हेरोइन और अन्य ड्रग्ज के साथ 1600 करोड़ रूपये की गिरफ्तारी की है। उन्होने कहा कि इसी तरह आम आदमी पार्टी के मजीठिया हलके के युवा प्रधान लवप्रीत सिंह को 100 करोड़ रूपये के ड्रग्ज के साथ पकड़ा गया , लेकिन सरकार ने उनका चालान अदालत में पेश नही किया और उन्हे जमानत पर रिहा कर दिया। उन्होने कहा,‘‘ आम आदमी पार्टी के नेताओं के अन्य रिश्तेदारों के भी ड्रग्ज के साथ पकड़े जाने का मामला है।’’
यह दावा करते हुए कि मुख्यमंत्री भगवंत मान इस स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं,बीबा बादल ने कहा,‘‘ भगवंत मान ने दावा किया था कि उन्हें पता है कि ड्रग्ज कहां बनाए जा रहे और इसे कौन बेच रहा है। फिर भी उन्होने अब तक किसी भी ‘चिटटा’ कारखाने को नही पकड़ा है और न ही किसी बड़े ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है।’’ उन्होने यह भ्ी कहा कि नवीनतम एनसीआरबी आंकड़ों से पता चलता है कि पंजाब देश में ड्रग्ज की तस्करी में नंबर एक पर है और नशे की ओवरडोज से मरने वालों में दूसरे स्थान पर है। उन्होने कहा कि अगर एक गांव में एक साल में औसतन दो से तीन ड्रग संबंधित मौतों की गणना की जाए तो पांच सालों में 13हजार गांवों में कुल आंकड़ा और शहरी क्षेत्रों में मौतों की गणना की जाए तो इस समस्या से मरने वाले युवाओं की संख्या लाखों में होगी।
यह कहते हुए कि नशे की वजह से अपने बेटों को खो देने की पीड़ा असहनीय है, बीबा बादल ने कहा,‘‘ सुल्तानपुर लोधी की मंजीत कौर जैसी कई महिलाएं, जिन्होने सात साल में अपने पांच बेटों को नशे के कारण खो दिया। ज़ीरा की प्रीतो ने भी इसके कारण 4 बटों को खो दिया। उन्होने कहा जहां भी मैं जाती हूं, महिलाएं मुझसे इस बुराई को हमेशा के लिए खत्म करने के वादे के अलावा कुछ भी नही मांगती। इसीलिए मैंने यह जिम्मेदारी ली है। मैंने राज्य के हर कोने का दौरा किया है। हर जगह महिलाएं मुझसे कहती हैं कि आटा मिलना मुश्किल हो सकता है, लेकिन चिटटा मिलने में कोई दिक्कत नही होती।’’
यह कहते हुए कि यही कारण है कि माई भागो की फौज का गठन किया गया है, बीबा बादल ने कहा,‘‘ हर दिन बहुत महिलाएं इस आंदोलन में शामिल हो रही हैं ताकि ड्रग माफिया का मुकाबला किया जा सके।’’ उन्होने इससे जुड़ी महिलाओं से अपील की कि वे अपने पड़ोस में ड्रग्ज बेचने वालों के साथ-साथ तस्करों का संरक्षक करने वालों का रिकाॅर्ड रखें। उन्होने कहा,‘‘ अकाली दल की सरकार बनने के बाद हम एक महिला डीजीपी की अगुवाई में एक विशेष कार्यबल का गठन करेंगें जो इन सभी शिकायतों की जांच करेगा और ड्रग अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।’’ उन्होने यह भी घोषणा की कि अगली अकाली दल सरकार एक कानून लाएगी जिसमें ड्रग तस्करों को दस साल तक जमानत नही दी जाएगी और उनकी संपत्तियां जब्त करके पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।
इस मौके पर वरिष्ठ नेताओं में साहनेवाल में शरणजीत सिंह ढ़िल्लों, पवनदीप कौर और सिमरनजीत सिंह ढ़िल्लों और फिल्लौर से बलदेव खैहरा और उनकी पत्नी भावना खोसला खैरा मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment