Saturday, February 25, 2023

मोर्चे में दिखा छोटी कृपाण का रिवॉल्वर जैसा रंग रूप

आनेजाने वालों को तेज़ी से आकर्षित कर रहा है यह नया रंगरूप 

लुधियाना: 24 फरवरी 2023: (कार्तिका सिंह//पंजाब स्क्रीन):: 

चंडीगढ़-मोहाली बार्डर पर वाई पी इस चौंक के निकट बंदी सिंघों की रिहाई का मोर्चा जारी है। आज शाम दीवान के पंडाल में भीड़ तो काफी कम थी शायद शाम के पूजा पाठ की तयारी के कारण ऐसा रहा हो। इसके बावजूद इस कौमी मोर्चे का दायरा काफी बढ़ता जा रहा है। आसपास की सड़कों पर निहंग सिंघों की गाड़ियां और घोड़े देखे जा सकते थे। चाय और लंगर अटूट चल रहे थे। इसके साथ ही कई चीज़ों की बिक्री के स्टाल भी काफी लोकप्रिय होते जा रहे हैं। इन्हीं में से एक स्टाल था शस्त्रों का जहां अलग अलग तरह की बड़ी कृपाण, छोटी कृपाण, खंडा हुए चक्कर इत्यादि बिक रहे थे। 

एक स्टाल पर नज़र आया छोटी कृपाण का बदला हुआ नया रंगरूप। अब लगता है गले से कमर तक पहने जाने वाले गात्रे की कृपाणें अतीत की बात हो जाएंगी। समय के साथ साथ यह शस्त्र इंडस्ट्री भी नया रंग रूप अपना रही है।  इस स्टाल पर छोटी कृपाण का नया रंग रूप लोगों को बहुत आकर्षित कर रहा था क्यूंकि इसे देख कर इस तरह का धोखा होता जैसे पिस्तौल या रिवॉल्वर पहन रखा हो।

स्टाल पर खड़े विक्रेताओं ने इसकी कीमत 1500/-रुपए बतायी। साथ ही बताया कि यह काफी मज़बूत है। इसके कवर-केस पर बने हुए निशान बाकायदा गोलियां रखने वाले निशान हैं जिसमें नकली गोलियां डाली भी जा सकती हैं। इस तरह पिस्तौल या रिवाल्वर जैसी दिखने वाली यह छोटी कृपाण बहुत लोकप्रिय हो रही है। 

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या कभी-कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।

No comments: