Wednesday, November 30, 2022

आनंद मार्ग स्कूल की तरफ से निकली गई PCAP रैली

WhatsApp News Wednesday, Nov 30, 2022 

जीव-जंतुओं को भी है जीवन का अधिकार 

लुधियाना: 30 नवंबर, 2022: (कार्तिका सिंह//पंजाब स्क्रीन)::


जीव-जंतु जहाँ प्राकृतिक सौंदर्य होने के कारण आकर्षण का केंद्र हैं, वहीँ दूसरी तरफ़ ये हमारी भोजन-शृंखला का अभिन्न अंग भी हैं। इन की उपस्थिति से हमारी प्रकृति भी संरक्षित रहती हैं। इंसान होने के नाते जहाँ हमें इन जानवरो प्यार और परस्पर सद्भाव की भावना सीखने को मिलती है, वहीँ इनके प्रति हमारे कुछ दायित्व भी हैं। आनन्द मार्ग स्कूल, लुधियाना की तरफ से हुए एक कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्या साध्विका आचार्या द्वारा भी उन जिम्मेदारियों से बच्चों को अवगत करवाया। 

सबसे पहले सुबह आनंद मार्ग प्राइमरी स्कूल की तरफ से PCAP रैली निकाली गई थी, जिसमें प्रिवेंशन ऑफ़ क्रुएलिटी एंड एनिमल प्रोटेक्शन के तहत स्कूल के बच्चों द्वारा तरह-तरह के जीव-जंतुओं तथा पेड़ पौधों के संरक्ष्ण के बारे में बताया गया। 

इसके बाद वाले कार्यक्रम में आनंद मार्ग स्कूल की प्राचार्या साध्विका आचार्या ने बताया कि हमें पेड़ पौधों को नहीं काटना चाहिए।  जीव-जंतुओं के कभी भी अत्याचार नहीं करना चाहिए। उन्हें भी जीवन जीने पूरा अधिकार है। इसलिए मांसाहारी भोजन भी नहीं करना चाहिए। और उन्होंने ये भी बताया कि पेड़-पौधों और जीव जंतुओं से भी हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इसलिए बचपन से ही ये सब जीवन का आधार बनना चाहिए। 

इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों के साथ-साथ स्कूल के फैकल्टी मेंबर्स मनीषा, डिंपल, शशी, प्रियंका तथा मोनिका ने भी भागीदारी की। 



No comments: