Friday, January 08, 2021

किसान आंदोलन को लेकर प्रियंका गांधी की सिंह गर्जना

 Friday: 8th January 2021 at 7:18 PM

कांग्रेस नहीं सहेगी मोदी सरकार द्वारा अन्नदाता का अपमान

नई दिल्ली//लुधियाना: 8 जनवरी 2021: (मीडिया लिंक रविंद्र//पंजाब स्क्रीन)::

किसान आंदोलन अब और गर्म होने वाला है। इस बार का गणतंत्र दिवस केवल किसानों के नाम ही होगा। मोदी सरकार ने किसान आंदोलन को लेकर जिस तरह का रवैया अपना रखा है उससे अब कांग्रेस पार्टी भी बुरी तरह से नाराज़ हो कर सामने आई है। कांग्रेस ने कहा है कि अब तक वे लोग चुप थे क्यूंकि किसान इस बात ज़ोर दे रहे थे कि कोई भी राजनीतिक दल इस मामले में दखल न दे। लेकिन जिस तरह मोदी सरकार  तारीख दर तारीख डालते हुए किसानों की मौतों का मज़ाक उड़ा रही है वह बेहद निंदनीय है। हम कंग्रेसी इस बात को सेहन नहीं करेंगे। अन्नदाता का लगातार अपमान पूरे देश के लिए चिंता का विष है। 

कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के नेतृत्व में सांसद गुरजीत सिंह औजला और सांसद जसबीर सिंह डिम्पा पर आधारित प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रिंयका गांधी के नई दिल्ली स्थित निवास पर मुलाकात करके कृषि विरोधी कानून के खिलाफ संघर्ष कर रहे किसानो के आंदोलन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। 

कांग्रेस पार्टी की चुंभकीय परसनैलिटी प्रिंयका गांधी ने इस किसान आंदोलन को लेकर बहुत ज़ोरदार आंदोलन छेड़ने का संकेत दिया है। उन्होंने मोदी सरकार को पूरी तरह अपने निशाने पर रखा और कहा कि गूंगी-बहरी मोदी सरकार की तरफ से कृषि विरोधी कानूनों को रद्द करवाने के लिए दिल्ली के दरवाजों पर रोष व्यक्त कर रहे संघर्षशील हजारों किसानों की अनदेखी की है जो निंदनीय भी हेयर चिंतनीय भी। 

वहीं केंद्र सरकार की तरफ से बार-बार बातचीत के लिए बुला कर किसान संगठनो को खाली हाथ लौटाने से हो रही जलालत पर उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अब कांग्रेस अन्नदाता का और अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने ऐलान किया कि अब कांग्रेस पार्टी विपक्ष का अपना दायित्व निभाते हुए खुल कर सडक़ों पर उतर कर किसान आंदोलन में कूदेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तक तो कांग्रेस पार्टी किसान नेताओं की तरफ से राजनितिक दलों को दखल न देने की अपील पर चुप थी लेकिन अब हम खुल कर मोदी सरकार को जनता के दरबार में बेनकाब करेंगे। 

उन्होने किसान आंदोलन की अनदेखी व कृषि कानूनों को रद्द न करने वाली मोदी सरकार की हठधर्मी पर कहा कि अगर आज 8 जनवरी को किसान व सरकार के बीच कृषि कानून रद्द न किए गए तो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व वह खुद (प्रिंयका गांधी)सहित कांग्रेस के बड़े नेता 26 जनवरी से पूर्व किसान आंदोलन में कूद कर मोदी सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने के प्रयत्न करेंगे। 

सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि अब कांग्रेस खुलकर किसान आंदोलन में उतरेगी। और कृषि कानूनों को रद्द करवाने तक सडक़ों पर ही संघर्ष करेगी। इस अवसर पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता मैडम सजारिता, कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा, फारेस्ट विभाग पंजाब के चेयरमैन वरिन्द्र सिंह भिंडर, सीवरेज बोर्ड पंजाब के वाइस चेयरमैन कमलप्रीत सिंह लक्की व यूथ कांग्रेस लुधियाना के पूर्व अध्यक्ष राजीव राजा अन्य भी उपस्थित रहे। 


No comments: