Sunday, August 16, 2020

अटल जी थे देश के सर्वमान्य नेता--पुष्पेन्द्र सिंगल

Sunday:16th August 2020 at 6:07 PM
 दूसरी पुण्यतिथि पर लुधियाना में भी हुआ विशेष आयोजन 
लुधियाना: 16  अगस्त 2020: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 
अपने विरोधियों को भी मोह लेने वाले दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जो इतिहास रचा उसकी पुनरावती शायद अब कभी न हो सके। उन जैसा अब कोई नहीं रहा। की दूसरी पुण्य तिथि पर आज ज़िला भाजपा कार्यालय में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी ज़िला लुधियाना के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंगल ने की।  
भारत रत्न ,पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे अटल बिहारी वाजपेयी की आज दूसरी पुण्यतिथि पर लुधियाना  व पंजाब भाजपा के  कई बड़े नेताओ ने  उन्हें श्रद्धांजलि  दी। इस मौके पर  पंजाब भाजपा के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, सह कोषाध्यक्ष रविंदर अरोड़ा, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव सुखमिंदर पाल सिंह ग्रेवाल और अन्य नेता विशेष रूप से शामिल हुए। 
भाजपा के ज़िला प्रधान पुष्पेन्द्र सिंगल ने कहा की अटल जी भारतीय लोकतंत्र की उत्कृष्टतम परंपराओं  के प्रेरणा पुंज थे, लोकतंत्र की सात्विक मर्यादाओं के मूर्तरूप थे। देश अपने मानवतावादी युगदृष्टा नेता, सहृदय और ओजस्वी शब्दशिल्पी को कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करता रहेगा। श्री सिंगल ने कहा की स्वर्णिम चतुर्भुज और ग्राम सड़क योजना अटल बिहारी वाजपेयी की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक थी। 
स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना और ग्राम सड़क योजना. स्वर्णिम चतुर्भुज के अंतर्गत जहां उन्होंने चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली और मुंबई को हाईवे से कनेक्ट कर व्यापार और यातायात के क्षेत्र में अद्वितीय काम किया वहीं उन्होंने ग्राम सड़क योजना के तहत गांवों को पक्की सड़कों के जरिए शहरों से जोड़ा और देश के आर्थिक विकास का एक सफल मॉडल दिया। 
उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को 2014 में देश के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था। वह पहली बार 1996 में प्रधानमंत्री बने और उनकी सरकार सिर्फ 13 दिनों तक ही चल पाई थी। सन 1998 में वह दूसरी बार प्रधानमंत्री बने, तब उनकी सरकार 13 महीने तक चली थी। 
इसी तरह  1999 में वह तीसरी बार प्रधानमंत्री बने और 5 सालों का कार्यकाल पूरा किया। भाजपा नेताओ ने कहा देश के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। वाजपेयी भारत के उन प्रधानमंत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने न केवल देश को प्रशासन और रक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाया, बल्कि आर्थिक विकास के स्तर पर भी दुनिया में पैर जमाने में मदद की। 
भाजपा नेताओं ने कहा कि अटल जी लोकसभा में खुलकर बात रखते थे। उन्होंने अपने भाषण से सभी को हिलाकर रख दिया। उन्होंने एक बार सदन में न सिर्फ विरोधियों को जवाब दिया, बल्कि भगवान राम का दिया हुआ श्लोक पढ़ते हुए कहा था-भगवान राम ने कहा था कि 'मैं मरने से नहीं डरता, डरता हूं तो सिर्फ बदनामी से डरता हूं...'जिसके बाद विरोधियों ने कभी उन पर ऐसा आरोप नहीं लगाया।  आजकल तो सियासी लोग इसकी भी परवाह नहीं करते। 
इस मौके पर भाजपा पंजाब के उद्योग प्रकोष्ठ के प्रधान दिनेश सरपाल, सीनियर नेता रमेश शर्मा, अशोक लूम्बा, भाजपा उपाध्यक्ष योगेंद्र मकोल, महामंत्री सुनील मौदगिल, ज़िला सचिव कांटेंदु शर्मा, संजय गोसाई, यशपाल जनोत्रा, सुखजीव बेदी, संजीव धीमान, पंकज जैन, अश्वनी बहल, युवा मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष हर्ष शर्मा, पूर्व पार्षद इन्द्र अग्रवाल,नीरज वर्मा, डा.सतीश कुमार, अंकित बतरा, कुलविंदर सिंह बिरदी, दविंदर सिंह, कुशाग्र कश्यप मौजूद थे। 
यह बात अखरती रही कि जहाँ यह आयोजन हुआ वहां पृष्ठभूमि में लगी मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्यों की तस्वीरें इतनी बड़ी थीं की अटल जी की तस्वीर भी बहुत ही छोटी पड़ गई और उन्हें श्रद्धा सुमन देने वालों की तस्वीर भी छोटी हो गई। इस खबर के साथ लगाई गई तस्वीर भी हमने क्रॉप करकइ कुछ संतुलित करने का परस किया है। अवसर पर अटल जी की तस्वीर सबसे बड़ी होनी चाहिए थी। जाने अनजाने यह अटल जी का अपमान जैसा ही हो गया। 

No comments: