Friday, February 07, 2020

श्रीलंका के प्रधानमंत्री, महिंदा राजपक्षे नई दिल्ली पहुंचे

प्रविष्टि तिथि: 07 FEB 2020 8:07PM by PIB Delhi
वाराणसी, सारनाथ, बोधगया और तिरुपति भी जायेंगे
लुधियाना: 7 फरवरी 2020: (पंजाब स्क्रीन//पीआईबी):: 
पड़ोसी देशों के साथ सम्बन्धों को विकसित करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी भावना के अंतर्गत  श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को भी विशेष निमंत्रण दिया गया है। 
इसी निमंत्रण पर श्रीलंका के प्रधानमंत्री, महिंदा राजपक्षे आज शाम नई दिल्ली पहुंचे हैं। वे देश के प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर 8-11 फरवरी, 2020 तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। श्रीलंका के प्रधानमंत्री के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल आया है। 8 फरवरी मुख्य कार्य दिवस है जहां पर वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। वे देश के राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे और सुबह भारत के विदेश मंत्री श्रीलंका के प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे।
दिल्ली में अपनी आधिकारिक कार्यों को करने के बाद श्रीलंका के प्रधानमंत्री वाराणसी, सारनाथ, बोधगया और तिरुपति की यात्रा करेंगे फिर कोलंबो लौट जाएंगे। दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय यात्राओं की एक लंबी श्रृंखला रही है। राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने भारत की यात्रा को अपने पहले गंतव्य के रूप में चुना, जब उनके द्वारा चुनावी जीत के तुरंत बाद राष्ट्रपति का पद ग्रहण किया गया। कुल मिलाकर दोनों देशों के संबंध और भी प्रगाढ़ होंगें। इस का फायदा दोनों देशों के लोगों को भी होगा। 
**

No comments: