Friday, December 23, 2016

भाजपा महिला मोर्चा की पठानकोट रैली में रही चंडीगढ़ जीत की गूंज

Fri, Dec 23, 2016 at 2:53 PM
सिर्फ भाजपा में ही महिलाओ को आगे आने का मौका मिला-सांपला 
पठानकोट: 23 दिसम्बर 2016: (विजय शर्मा//पंजाब स्क्रीन)
पंजाब भाजपा की महिला मोर्चा की रैल्ली आज पठानकोट में की गई। प्रदेश स्टार की रैली में भाजपा पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष विजय सांपला केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय रहतकार विशेष तोर पर शामिल हुए। रैली के दौरान सभी वक्ताओ की स्पीच का केंद्र चंडीगढ़ भाजपा की जीत का विषय रहा। 
विजय सांपला ने आज की चंडीगढ़ की जीत के बारे में बोलते हुए कहा की की इसमें महिलाओ का बहूत योगदान रहा है और इसका जीत का असर आने वाली पंजाब विधानसभा पर ज़रूर पड़ेगा और भाजपा सिर्फ 23 सीट पर इलेक्शन नहीं लड़ती पंजाब भाजपा व अकाली दल का गठबंधन 117 सीट पर इलेक्शन लड़ेगा और गठबंधन की जीत ज़रूर होगी। इसके इलावा भाजपा अध्यक्ष का कहना था की महिलाओ के बारे में सिर्फ उनकी ही पार्टी सोचती है बाकी किसी पार्टी ने महिला सशक्तिकरण को आधार नहीं बनाया था सिर्फ भाजपा में ही महिलाओ को आगे आने का मौका मिला है और केंद्र में महिलाओ की संख्या बाकी पार्टियों की बजाये ज्यादा है। 
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहतकार ने पत्रकारो से बातचीत करते हुए कहा की महिलाओ को आगे आने का मौका केवल भाजपा में मिला है और आज की चंडीगढ़ की भाजपा की जीत का असर पंजाब के इलावा यू पी इलेक्शन में भी देखने को मिलेगा नोटबंदी  की वजह से लोग परेशान ज़रूर है परंतु प्रधानमंत्री पर उनको पूरा भरोसा है की जो भी प्रधानमंत्री इस देश के लिए करेंगे वो ज़रूर देश को विकास की तरफ ले जाएगा। 
यू पी से एम् पी व् केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्यूँति का कहना है की भाजपा इस बार चग्नडीगढ़ के बाद पंजाब व् यू पी में भी जीत हासिल करेगी क्योकि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमे पुरषो के साथ साथ महिलाओ को भी बराबर का मौका दिया जाता है इसके इलावा उन्होंने कहा की भाजपा में ही पहली बार केंद्र द्वारा सुकन्या योजना , जन धन योजना व उज्वल योजना जैसी स्कीम चलाई गई है जो की सिर्फ महिलाओ के लिए है और इस बार चंडीगढ़ के बाद यू पी व् पंजाब में भी जीत होगी।  

1 comment:

Unknown said...

गुड वर्क