Monday, September 19, 2016

शहीद सैनिकों के लिए एक-एक करोड़ रूपये की मांग

Mon, Sep 19, 2016 at 12:40 PM
मजलिस अहरार इस्लाम हिंद ने की केंद्र सरकार से मांग 
पाकिस्तान से संबध खत्म कर मुंह तोड़ जवाब दिया जाए
ऊड़ी में आंतकी हमला निंदनीय: शाही इमाम पंजाब
लुधियाना:19 सितंबर 2016: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 
शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमानी सानी लुधियानवी
जम्मू-कश्मीर के ऊड़ी सैक्टर में पाकिस्तानी आंतकवादियों की तरफ से किए गए आंतकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि भारत सरकार को चाहिए कि पाकिस्तान से सभी राजनीतिक व कूटनीतिक संबध खत्म करके उसे मुंह तोड़ जवाब दिया जाए। आज यहां फील्डगंज चौंक स्थित लुधियाना जामा मस्जिद में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें आंतकवाद के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धाजंलि भी दी गई। शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान ने कहा कि भारत के साथ समय-समय पर पाकिस्तान की हकूमतें धोखा करती आई है जिसे अब और सहन नहीं किया जा सकता। उन्होनें कहा कि पाकिस्तान के शासक आंतक के सूत्रधार है। ऐसे पड़ौसी के साथ जुबान से नहीं बात की जा सकती। शाही इमाम ने कहा कि छुप कर हमारे देश में आंतकी हमले करना कायरता की निशानी है। उन्होनें कहा कि आंतकवाद का कोई धर्म नहीं होता। जो भी व्यक्ति या संस्था आंतक फैलाती है उसका खात्मा किया जाना चाहिए। पंजाब के शाही इमाम ने कहा कि पाकिस्तान इस बात को अच्छी तरह समझ ले कि भारत के हिन्दू,सिख, मुस्लिम व दलित अपने देश की रक्षा के लिए एकजुट है। कोई भी विदेशी ताकत हमारी ऐकता को नहीं तोड़ सकती। इस अवसर पर मजलिस अहरार इस्लाम हिंद की ओर से केन्द्र सरकार से मांग की गई कि शहीद सैनिकों के परिवार वालों को एक-एक करोड़ रूपये सहायता राशि दी जाए।

No comments: