Sunday, August 30, 2015

कारखाना मालिक ने मुनाफे के खातिर की दो और हत्याएँ--कामगार यूनियन

Sun, Aug 30, 2015 at 6:58 PM
कामगार यूनियन ने किया रोष प्रदर्शन करके संघर्ष तेज़ करने का ऐलान 


लुधियाना: 30 अगस्त 2015: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):

आज टेक्सटाइल हौकारी कामगार यूनियन की अगवाई में सैंकड़ों मज़दूरों ने थाना मेहरबान पर ज़ोरदार धरना प्रदर्शन किया। भारती डाईग, मेहरबान, लुधियाना में कुछ दिन पहले डाईग मशीन में धमाका होने के कारण दो मज़दूरों निरंजन (22) और सुरेश (45)  की मौत हो गई थी, इस दुखद घटना के मुद्दे को लेकर गेट पर धरना भी लगाया। मज़दूरों ने मांग की कि दोषी मालिक को सख्त से सख्त सजा दी जाए और पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाए।
इस दौरान मज़दूरों को संबोधन करते हुए मज़दूर नेता लखविन्दर ने कहा कि यह मामला सिर्फ एक कारखाने का नहीं है। सभी कारखानों में मज़दूरों की दुघटनाएँ और बिमारीयों से सुरक्षा प्रबंधों की धज्जीयां उडाई जा रही है। मालकों को सिर्फ आपने मुनाफ़े की फिकर है। मज़दूरों को वह सिर्फ मशीन के महज पुर्जे ही समझते है। सरकार पुलीस, प्रशाशन भी हमेशा पुंजीपतियों का ही साथ देते है। उन्होनें सरकार से यह मांग की कि कारखानों में दुरघटनाओं से बचाव के लिए सख्त से सख्त कानून बनाए जाए, और इनकी उलंघन करने वाले मालिकों को सख्त जेल से लेकर फ़ासी की सजा दी जाए। धरने को मज़दूर नेता लखविन्दर, महेश, प्रेमनाथ आदि ने संबोधन किया। कल भी मज़दूरों ने पुलीस चौकी पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया था। कल की तरह आज भी पुलीस ने प्रदर्शन को बिखेरने की कोशिश की, पर मज़दूर डटे रहे। 

No comments: