Friday, October 25, 2013

आओ एक इतिहास रचाएं…//डॉ अ कीर्तिवर्धन

        (मानव कल्याण हेतु शुभकामना सन्देश)              Fri, Oct 25, 2013 at 8:53 PM

अमावस्या की गहन रात्रि में , आशाओं के दीप जलाकर ,
इस धरती पर स्वर्ग बनाएं , आओ एक इतिहास रचाएं ।

एक बालक को शिक्षित करके ,शिक्षा का एक दीप जलाकर ,
शिक्षित भारत देश बनाएं , आओ एक इतिहास रचाएं।

इस धरती पर वृक्ष लगाकर , इस माँ को गहने पहनाकर ,
प्रदुषण को दूर भगाएं , आओ एक इतिहास रचाएं।

युद्ध उन्मादी लोगों को भी , शान्ति का हम पाठ पढ़ाकर ,
विश्व विजय अभियान चलायें , आओ एक इतिहास रचाएं।

निस्वार्थ भाव से मानव सेवा , मानवता आधार बनाकर ,

दीन दुखी का दर्द मिटायें , आओ एक इतिहास रचाएं।

संस्कृति का सार जानकर , आयुर्वेद की बात मानकर ,
रोग मुक्त समाज बनाएं , आओ एक इतिहास रचाएं।

अब दमा दम का रोग नहीं है , पूर्व जन्मों का भोग नहीं है ,
दमा रोग को जड़ से मिटायें , आओ एक इतिहास रचाएं।

माँस -मदिरा ,क्रोध त्यागकर , तमस भाव को दूर भगाकर ,
दमा एलर्जी दूर भगाएं , आओ एक इतिहास रचाएं।

पथरी भी कोई रोग नहीं है , कुदरत का संयोग नहीं है ,
खान पान से इसे भगाएं , आओ एक इतिहास रचाएं।

मानव सेवा धर्म बनाएं , सात्विकता जीवन में लायें ,
जात पात का भेद मिटाकर , आओ एक इतिहास बनाएं।

दीपावली के पावन अवसर पर , धरती को रोशन करने को ,
नन्हे नन्हे दीप जलाएं , आओ एक इतिहास रचाएं।

शुभकामनाओं के आदान प्रदान में , उपहारों का बोझ घटाएं ,
मितव्यता का सन्देश फैलाकर ,आओ एक इतिहास रचाएं।


डॉ अ कीर्तिवर्धन (08265821800)
विद्या लक्ष्मी निकेतन
53 -महालक्ष्मी एन्क्लेव ,मुज़फ्फरनगर -251001

No comments: