Monday, March 23, 2020

कर्फ्यू के दौरान छूट अब बुधवार 25 मार्च को ही मिलेगी

Monday: 23rd March 2020 at 9:38 PM 
मंगलवार 24 मार्च को रहेगा मुकम्मल कर्फ्यू 
लुधियाना: 23 मार्च 2020: (*पंजाब स्क्रीन टीम)::
नोवेल कोरोना वायरस अर्थात कोविड-19 का खतरा लगातार गंभीर बना हुआ है लेकिन हमारे लोग अभी तक भी इसे  रहे। मौत पूरी दुनिया के सिर पर मंडरा रही है।  राज्य सरकारों के साथ साथ केंद्र सरकारें भी गहरी चिंता में हैं। लोगों को बचने के लिए तरह तरह के प्रयास भी किये जा रहे हैं लेकिन लोग इस बेहद नाज़ुक मौके को भी पिकनिक की तरह ले रहे हैं। गलियों और सड़कों पर ही ही हू हू  करते हुए बाईक पर चक्कर लगा रहे हैं। अपने अपने दरवाज़े पर खड़े ऊंची ऊंची आवाज़ों में बातें कर रहे हैं। कई लोग तो ताश भी खेल रहे हैं। अब सरकार अकेली क्या करे? बहुत मुश्किल है इस देश को विकास के मार्ग पर ले जाना। कर्फ्यू की उलंघना करने  वाले ऐसे लोगों  के साथ अब पुलिस ने मजबूर हो कर  सख्ती भी शुरू। पहले प्यार से भी समझाया लेकिन आम जनता समझने का नाम हिनहिं ले रही।  सख्ती दिखते हुए इन्हें कान पकड़ाने भी शुरू किये और इनके गले में तख्तियां भी लटकायीं जिन पर लिखा था,"मैं समाज का दुश्मन हूं।  मैं घर पर नहीं रह सकता"। इस तरह की कुछ तस्वीरों को जानेमाने समाजसेवी और शायर गुरचरण नारंग साहिब ने वाटसआप पर भी शेयर किया है। 
इसी बीच कर्फ्यू के दौरान मंगलवार की ढील को संशोधित किया गया है। अब बुधवार 25 मार्च 2020   मिलेगी। ढील का समय सुबह 6 बजे से सुबह 9 बजे अर्थात तीन घंटे तक का होगा। यह फैसला चंडीगढ़ में भी कर्फ्यू लगाए जाने के कारण लिया गया है।  विश्व भर में फैली कोरोना वायरस को रोकने के लिए सरकार के आदेशों-निर्देशों पर ही काम किया जा रहा है। जिला मिजस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल ने 23 मार्च 2020 कर्फ्यू लगा दिया था। इस कर्फ्यू में आम लोगों को ज़रूरत की चीज़ें खरीदने के लिए सुबह 6 बजे से सुबह 9 बजे तक  गयी थी लेकिन अब संशोधित फैसले के मुताबिक यह ढील बुधवार 25 मार्च की सुबह को ही मिल सकेगी। मंगलवार को मुकम्मल कर्फ्यू रहेगा। उलंघन करने वालों के साथ पूरी सख्ती होगी।  
इसकी जानकारी देते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि अब 24  मार्च की बजाये 25 मार्च की सुबह को ही ढील होगी।  इस दौरान लोगों के रवैये को बहुत बारीकी से नोट किया जायेगा।  मंगलवार 24  मार्च को पूरी सख्ती होगी। कोई भी अपने घर से बाहर न निकले। इस दौरान सभी को प्रशासन के आदेशों निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। उलंघन के मामलों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। 
मुसीबत के इस समय में यह भी देखा गया कि लोगों का आपसी भाईचारा भी बढ़ा है। लोग अब मोबाइल पर एक दुसरे का हाल पूछने में लगे हैं। गली मोहल्ले में भी बहुत ही स्नेह और सम्मान से एक दुसरे से दुआ सलाम कर रहे हैं। लगता है स्वार्थी और निष्ठुर हो चुके समाज में कोरोना ने बहुत ही साकारत्मक तब्दीली भी दिखाई है।
Read in Punjab Screen English also
Curfew Relaxation Starts From 25th March Wednesday

ਪੰਜਾਬ ਸਕਰੀਨ ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਵੀ ਪੜ੍ਹੋ ਇਹੀ ਖਬਰ 
ਕਰਫਿਊ ਦੌਰਾਨ ਖੁੱਲ੍ਹ 25 ਮਾਰਚ (ਬੁੱਧਵਾਰ) ਤੋਂ ਹੀ ਮਿਲੇਗੀ

No comments: