Thursday, November 28, 2019

जैन स्कूल में 'प्लास्टिक मुक्त भारत' दिवस मनाया गया

छात्रायों ने किया 'प्लास्टिक हटायो' नुक्कड़ नाटक का मंचन
लुधियाना: 28 अक्टूबर, 2019: (कार्तिका सिंह// पंजाब स्क्रीन):: 
मुक्त भारत-एक ऐसा लक्ष्य जो न सिर्फ भारत के लिए कई बल्कि सम्पूर्ण विश्व के लिए ही एक चुनोती है। लेकिन इस चुनोती को पार करना इतना भी आसान नहीं। कई दुविधायो का सामना करना पड़ेगा। स्वच्छता का पैगाम हर घर तक पहुँचाने के बाद केन्द्र सरकार एक बार फिर सक्रिय है। प्लास्टिक मुक्त भारत के अभियान के साथ।  एकल उपयोग वाले  प्लास्टिक के पर्योग को हतौत्साहित करने के केन्द्र सरकार ने देश में एक योजना तैयार की है।  इस योजना के तहत 2 अक्टूबर 2019 से लेकर 2022 तक प्लास्टिक मुक्त भारत और एकल उपयोग प्लास्टिक को समाप्त करने के उदेश्य से यह कदम उठाया गया है।  इसी कदम के मद्देनज़र जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रूपा मिस्त्री स्ट्रीट, लुधियाना में भी 'से नो तो प्लास्टिक बैग्स ' नामक दिवस मनाया गया।  स्कूल की +1 A की छात्रायों द्वारा 'प्लास्टिक हटायो' नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।  उन्होंने समूह-गान,भाषण तथा कवितायों द्वारा प्लास्टिक के दुष्पर्भाव को पर्दर्शित किया।  
स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती मीना गुप्ता जी ने छात्रायों के इस पर्दर्शन की सराहना करते हुए उन्हें अपनी ज़िन्दगी में भी प्लास्टिक बैन को असल मायने में अपनाना चाहिए तभी स्वच्छता तथा निरोगता को प्राप्त हुआ जा सकता है।  
इस अवसर पर स्कूल की मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन श्री सुखदेव राज जी जैन, परधन श्री ननद कुमार जी जैन, सेक्रेटरी श्री राजीव जैन और मैनेजर श्री अर्विंग कुमार जैन उपस्तिथ थे।  यदि आप ने भी स्वस्थ समाज के निर्माण को लेकर कुछ किया है तो इसकी जानकारी हमें सबंधित तस्वीरों सहित मेल करें। 

No comments: