Thu, Feb 2, 2017 at 4:41 PM
वक्फ जायदादों पर नाजायज कब्जे भी करवाए
![]() |
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिन्द्र सिंह के साथ मौलाना उसमान रहमानी लुधियानवीं |
लुधियाना: 2 फरवरी 2017: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
जनता जनार्दन की शक्ति किसको बाहर का रास्ता दिखाएगी और किसको सत्ता की कुर्सी पर बिठायेगी इसका पता तो चुनावी परिणाम आने पर ही लगेगा लेकिन मतदातओं में बहुत बड़ा हिस्सा अल्पसंख्यकों का भी है। यह संख्या इतनी बड़ी अवश्य है कि किसी की भी चुनावी जीत हार का फैसला कर सकती है। मतदान से केवल दो दिन पूर्व जामा मस्जिद लुधियाना से अहम खबर मिली है। मुस्लिम समुदाय को अपना वोट कांग्रेस को देने गया है। यह ऐलान निश्चय ही अकाली भाजपा गठजोड़ के लिए बहुत बड़ा झटका है कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी राहत।
विधानसभा चुनाव के इस आजुक मौके पर आज उस समय कांग्रेस पार्टी को भारी समर्थन मिला जब प्रदेश के मुसलमानों के सबसे बड़े सियासी संगठन मजलिस अहरार इस्लाम हिंद की ओर से महाराजा कैप्टन अमरिन्द्र सिंह पर विश्वास जताते हुए लगातार दूसरी बार कांग्रेस के समर्थन का ऐलान कर दिया गया। मजलिस के महासचिव मौलाना उसमान रहमानी लुधियानवी ने इस मौके पर सभी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से आहवान किया है कि वे पंजाब से भ्रष्टाचार व नशों के खात्मे के लिए बढ़ चढ़ कर कांग्रेस पार्टी का समर्थन करें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष महाराजा अमरिन्द्र सिंह से मुलाकात के दौरान मौलाना उसमान लुधियानवी ने कहा कि राज्य के अल्पसंख्यक पंजाब के सम्मान और उज्जवल भविष्य के लिए कांग्रेस पार्टी के साथ है। उन्होंने कहा कि बीते दस वर्षो के बीच अकाली-भाजपा सरकार ने जहां प्रदेश में अराजकता और नशाखोरी को बढ़ावा दिया वहीं बड़े स्तर पर अल्पसंख्यकों के साथ विश्वासघात भी किया। उन्होंने कहा कि सत्तापक्ष ने प्रदेश भर में अल्पसंख्यकों का विकास करने की बजाय वक्फ जायदादों पर नाजायज कब्जे करवाएं है। मौलाना उसमान लुधियानवीं ने कहा कि कांग्रेस धर्म-निरपेक्ष पार्टी है और पंजाब ऋषियों-मुनियों, पीरों-पैंगम्बरों की धरती है, इसलिए समय की आवश्यकता है कि कांग्रेस पार्टी को राज्य में सत्ता सौंपी जाए। अब देखना है कि अन्य अल्पसंख्यक भी खुल कर सामने आते है या अपनी वोट शक्ति का इस्तेमाल ख़ामोशी से करते हैं।
No comments:
Post a Comment