Monday, October 24, 2016

हजरत मुहम्मद साहिब की जीवनी पूरी दुनियां के लिए एक सबक:मौलाना उसमान

Mon, Oct 24, 2016 at 4:27 PM
अजीमुशान जलसा सीरतउन नबी सल्लललाहु अलैहीवसलम का आयोजन
खादी बोर्ड के डायरेक्टर हरप्रीत बेदी को सम्मानित करते हुए नायब शाही इमाम मौलाना उसमान रहमानी, हाजी डा. मुहम्मद इदरीस व समूह प्रबंधक कमेटी मस्जिद अबूबकर
लुधियाना: 24 अक्तूबर 2016: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो): 
मस्जिद हजऱत अबु बकर एल ब्लाक भाई रणधीर सिंह नगर फिरोजपुर रोड़ की ओर से बीती रात एक अजीमुशान जलसा सीरतउन नबी सल्लललाहु अलैहीवसलम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अमरोहा से मुफ्ती अफ्फान साहिब मंसूरपुरी ने की और मुख्य मेहमान के रुप में नायब शाही इमाम मौलाना उसमान रहमानी लुधियनवी व खादी बोर्ड के डायरेक्टर हरप्रीत सिंह बेदी उपस्थित हुए। इस मौके पर कुरान पाक की तिलावत कारी मुहम्मद मुख्तार ने की और समागम का संचालन मौलाना अय्यूब ने किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मौलाना उसमान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि प्यारे नबी हजरत मुहम्मद सल्लललाहु अलैहीवसलम की जीवनी पूरी दुनियां के इन्सानों के लिए एक सबक है। उन्होंने कहा कि हजरत मुहम्मद सल्लललाहु अलैहीवसलम ने एक ऐसा निजाम दुनियां को दिया है कि आज भी यह निजाम बहुत तेजी के साथ दुनियां की अलग कौमों में प्रसिद्व होता जा रहा है। उन्होनें कहा कि इस्लाम पर इस समय अलग अलग ताकतें हमला कर रही है, लेकिन यह दीन किसी की साजि़श से रुकने वाला नही है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों याद रखो, हमारा मकसद सिर्फ दीन पर अमल करना ही नही है बल्कि इस निजाम से दुनियां को वाकिफ करवाना भी है ताकि सिसक रही इन्सानियत सकून हासिल कर सके। नायब शाही इमाम ने कहा कि आज के दिन हमें हजरत इमाम हुसैन (रजि.) की उस अजीम कुर्बानी को भी याद रखना है जो कि आपने सारी इन्सानियत को ताकयामत सुरक्षित रखने के लिए दी थी। उन्होनें कहा कि याद रखो जो कौमें अपने शहीदों को भूल जाती है उनका वजूद खत्म हो जाया करता है। हमें इन कुर्बानियों को ना सिर्फ याद रखना है बल्कि समय आने पर कुर्बानी भी देनी है। इस मौके पर आये हुए मेहमानों का स्वागत डा. मुहम्मद इदरीस, हाजी मुहम्मद फुरकान, हाजी मुहम्मद कासिम, आफताब आलम, मुहम्मद मोहसीन, मुहम्मद ताहिर ठेकेदार मुहम्मद यूनस ठेकेदार व मुहम्मद शहजाद ने किया।

No comments: