Tuesday, August 23, 2016

Chandigarh: नरेश अरोड़ा ने शुरू किया महासंपर्क अभियान

2016-08-22 17:23 GMT+05:30
मकसद केंद्रीय योजनायों की जानकारी को जन जन तक पहुंचाना 
चंडीगढ़: 22 अगस्त 2016: (पुष्पिंदर कौर//पंजाब स्क्रीन):
जिस बात को  कांग्रेस पार्टी, अकाली दल और "आप" की लीडरशिप अक्सर नज़रअंदाज़ करती रही है और अब भी कर रही है उसे भारतीय जनता पार्टी ने गम्भीरता से महत्व देना शुरू किया है। भाजपा की विचारधारा और नीतियों से जुड़े पुराने सहयोगीयों को एक बार फिर और निकट लाने का सिलसिला शुरू किया गया है।  भाजपा समर्थक पुराने सहयोगियों के साथ सम्बन्ध और अंतरंग बनाने का यह ज़ोरदार प्रयास निकट भविष्य में रंग भी लाएगा।

आज चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश अरोड़ा ने 4 नंबर कॉलोनी फेज-1 से महासंपर्क अभियान शुरू किया। जिसके अंतर्गत वह कॉलोनी में अपने पुराने सहयोगियों के साथ अनेक परिवारों से मिले।
नरेश अरोड़ा ने बताया की इस महासंपर्क अभियान का उदेश्य केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा चलायी जा रही सारी योजनाओ की जानकारी जन जन तक पहुंचाना है ताकि हर जरूरतमंद इन योजनाओं का लाभ उठा सके। यह कार्यक्रम अब निरंतर जारी रहेगा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता घर घर जा कर और नुक्कड़ बैठकों के माध्यम से लोगो को सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। 
गौरतलब है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस पंजाब यह कदम उठेने में नाकाम रही और आम जनता को  चल पाया था कि उन तक फायदा केंद्र की मनमोहन सरकार  या पंजाब की बादल सरकार। भाजपा इस मामले में सतर्क है और आम लोगों तक मोदी सरकार की नीतियों और फायदों को पहुँचाने में सरगर्म है। इनमें पहल  दी जा रही है उन लोगों को जो माध्यम वर्गीय हैं, मेहनत मज़दूरी करके दो वक़्त की रोटी हैं और बढ़ती हुई महंगाई से बुरी तरह आहत हैं। निश्चय ही यह कदम भाजपा को अकाली दल एक नया मज़बूत आधार देगा  क्योंकि अकाली दल के नेतायों का सम्पर्क अब अक्सर अमीर अकालियों से ही  होता है।


No comments: