Tuesday, August 09, 2016

बेलन ब्रिगेड के साथ अब ई रिक्शा "ब्रिगेड"

Tue, Aug 9, 2016 at 12:30 PM
पहली महिला ई रिक्शा ड्राइवर यूनियन का गठन 
लुधियाना: 9 अगस्त 2016 :: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
जब लुधियाना सहित पूरा देश आज 9 अगस्त को भारत छोडो आंदोलन दिवस की याद में जगह जगह आयोजन आकर रहा था उस समय जानीमानी आर्किटेक्ट अनीता शर्मा समाज को एक नए स्वरूप में ढालने के मकसद से बनाये अपने ही नक्शों को पूरा करने के प्रयासों में जुटी थी। गौरतलब है कि 9 अगस्त देश की जनता की उस इच्छा की अभिव्यक्ति थी जिसमें उसने यह ठान लिया था कि हमें आजादी चाहिए और हम आजादी ले कर रहेंगे। इस भावना को आज के हालात से जोड़ते हुए आगे बढ़ाया बेलन ब्रिगेड ने। इस अवसर पर नैरा दिया गया---हमें आज़ादी चाहिए महिला सशक्तिकरण के खिलाफ साज़िशें रचने वालों से, हमें आज़ादी चाहिए इन नारो को खोखला बनाने वाले धोखेबाजों से, हमें आजादी चाहिए महिलायों का शोषण करने वालों से।   
उल्लेखनीय है कि हाल ही में शहर में शुरू की गई ई रिक्शा जो महिलाओ के द्वारा चलाई जा रही है और इन ई रिक्शा में महिला सवारियां ही बैठती है शुरू होते ही साज़िश का शिकार होने लगी। दो वर्ष पहले सामाजिक संस्था बेलन ब्रिगेड ने एक निजी ऑटो कम्पनी के साथ मिलकर लुधियाना के लिए यह योजना तैयार की थी और  फिर अगस्त महीने में लुधियाना प्रशासन के सहयोग से महिलाओ ने शहर में ई रिक्शा चलानी शरू की। इसका विधिवत उद्धघाटन 2 अगस्त की सुबह सर्कट हाऊस से हुआ था। 
इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए बेलन ब्रिगेड की अध्यक्ष अनीता शर्मा जो खुद आर्किटेक्ट व इंजीनियर है ने बताया कि महिलाओ का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्होंने खुद पहले ऑटो रिक्शा चलाने की ट्रेनिंग ली ताकि अन्य महिलाये भी लोक लाज त्याग कर इस पुरुष प्रधान काम में आगे आये और जिससे  समाज में महिलाओ के प्रति बढ़ती असमाजिक सुरक्षा को दूर किया जा सके। 
महिलाओं की शक्ति व एकता को बढ़ाने की  लिए आज लुधियाना में बेलन ब्रिगेड  ई रिक्शा यूनियन का गठन किया गया  जिसमे अनीता शर्मा प्रधान, सीनियर प्रधान संजना सिंह, उपप्रधान नेहा किरण, सचिव कैशियर शशी सिंह, प्रोपोगंडा सेक्रेटरी माया,  कांता चंपा रीटा मीना व परवीन को कार्यकारी कमेटी में लिया गया। 
इस अवसर पर यूनियन की प्रधान अनीता शर्मा ने कहा उनका सपना था कि महिलाएं पुरुष प्रधान समाज में हर काम में पुरुषों के बराबर हिस्सा ले तभी नारी सशक्तिकरण होगा उन्होंने कहा कि नारी जब तक अपने पैरो पर खुद स्टैंड नहीं करेगी तब तक समाज में नारी का रुतबा नहीं बढ़ेगा।  महिलाओ के कार्य में पुरुषो की दखलअंदाज़ी नहीं होनी चाहिए और महिलाए अपने कार्य का खुद निर्णय करे क्या सही है क्या गलत है  इसलिए ई रिक्शा में पुरुषो की दखलअंदाज़ी रोकने, महिलाओ को ई रिक्शा चलाने में आने वाली परेशानियो को रोकने के लिए महिला ई रिक्शा यूनियन का गठन किया गया है। बेलन ब्रिगेड ई रिक्शा यूनियन महिलाओ को ई रिक्शा चलाने के लिए लुधियाना में फ्री ट्रेनिंग देंगी जो महिलाये ई रिक्शा सीखना चाहती है वे इस हेल्प लाइन नंबर 9814370369 पर फ़ोन करे। 
अनीता शर्मा, उनकी सहयोगी संजना और अन्य महिलायों ने स्पष्ट किया है कि हम अपने काम में पुरुषों  की साज़िशें और दख़लन्दाज़ी सहन नहीं करेंगी। उन्हने कहा कि स्वयम्भू पुरुष नेतायों से हमारा हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन है कि महिला सशक्तिकरण के सपने को साकार होने दें। इस ऐतिहासिक परियोजना की पीठ में छुरा न घोंपे। यदि उन्हें हमारा यह विनम्र निवेदन समझ नहीं आया तो हम बेलन उठाने से गुरेज़ नहीं करेंगी। मां दुर्गा की पूजा हमें अपने अधिकारों की जंग के लिए लगातार शक्ति देती है। 

No comments: