Wednesday, May 06, 2015

:हेल्पिंग हेंड्स क्लब ने की डॉक्टरों पर एक्शन की मांग

सरकारी डॉक्टरों पर दर्ज हो FIR-डाक्टरों के घेराव की भी चेतावनी--गोयल
लुधियाना : 06 मई 2015:(पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
रमण गोयल, अवनीश मितल और नीरज वर्मा DC को मांग पत्र देते हुए
इधर लोगों का ध्यान मोगा बीएस कांड की तरफ हुआ उधर लोग डाक्टरों की हड़ताल और इस हड़ताल से पैदा उई परेशानी को भूल गए। आम जनता की जान पर बनी मुसीबत से अवगत कराया 
हेल्पिंग हेंड्स क्लब (रजि) ने अपने नए एक्शन से। इस NGO के शिष्टमंडल की तरफ से डी.सी. श्री रजत अग्रवाल के माध्यम से एक मांगपत्र माननीय मुख्यमंत्री को भेजा गया। इस मांग पत्र में शिष्टमंडल  द्वारा सरकारी डाक्टरों की हड़ताल से आम जनता को हो रही परेशानियों के निवारण के लिए मांग की गई है। संस्था के मुख्य सलाहकार अवनीश मित्तल और पंजाब अध्यक्ष नीरज वर्मा ने बताया कि डाक्टरों की हड़ताल से वहां पर मरीजो को दाखिल होने पर कहा जाता है कि आप किसी निजी हॉस्पिटल में अपना इलाज करवा लीजिए हमारे यहाँ पर सारे डॉक्टर अनियमित हड़ताल पर गए हुए हैं | जिससे वह लोग जो बहुत जरुरत मंद है और किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज नहीं करवा सकते वह बहुत परेशान हो रहे हैं।

इस क्लब के महासचिव वरुण अग्रवाल, कानूनी सलाहकार गगन अरोड़ा और रोहित सलूजा ने डी.सी. को कहा कि डॉक्टरों की हड़ताल सरकार के खिलाफ है ना कि आम जनता के खिलाफ, डॉक्टर अपनी परेशानियों के लिए सरकार का घेराव करें आम जनता का नहीं। अगर डाक्टर्स को इंसानियत से नहीं सिर्फ वेतन से मतलब है तो वे सरकारी नौकरी छोड़ कर प्राइवेट नौकरी क्यों नहीं कर लेतेऔर अगर डॉक्टर अपनी हरकतों से बाज नहीं आये तो समाज सेवी संस्थाएं डाक्टरों के घरों का घेराव करेंगी व यदि डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल न छोड़ी तो इन को बर्खास्त कर नए डॉक्टरों की नियुक्ति की जाये। 

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमण गोयल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि डॉक्टरों की  हड़ताल की वजह से किसी मरीज को परेशानी आती है या कोई मरीज मर जाता है तो डॉक्टरों पर F.I.R. दर्ज की जानी चाहिए और साथ ही हम इन डॉक्टरों से यह पूछना चाहता हैं कि क्या ये डाक्टर बनने के समय दी जाने वाली शपथ को क्यों भूल गये हैं या वह मात्र एक दिखावा है?? इस मांग पत्र में  पूर्ण जोर मांग करते हुए  आम जनता को परेशानी से बचाने  के लिए जल्द से जल्द कोई हल निकालने की अपील की ,  तांकि आम जनता इलाज के आभाव से अपनी अनमोल जिंदगी न गवा दे। 
इन सब बातों को सुनने के  बाद डी.सी. रजत अग्रवाल ने कहा कि इस विषय पर हम चंडीगढ़ बात कर रहे हैं और लोगों की समस्या से निवारण के लिए इसका जल्द से जल्द हल निकाला जा रहा है। इस मौके पर दीपक जैन, नवीन मित्तल, निखिल गोयल, वरुण जैन, राजीव अरोड़ा, राकेश सिंगला, शशि भूषण गोयल आदि उपस्थित थे। 

 इस मांगपत्र से  एक बात अवश्य साबित हो गयी है कि इस सिस्टम में जनता का हर वर्ग दुखी है। डाक्टर भी, मरीज़ भी, मध्य वर्ग और  सफर करती सवारियां भी।  क्यों न इन सभी मुद्दों को लेकर मीडिया पर कोई लाईव डिबेट कराई जाये। 
                             
              

No comments: