Sunday, March 29, 2015

डाक्टर ज्ञान सिंह मान की स्मृति में आयोजित हुआ मुशायरा

उस महान आत्मा को नमन किया गया शायरी के पावन माहौल में
लुधियाना: 28 मार्च 2015: (रेक्टर कथूरिया//पंजाब स्क्रीन//सक्रिय सहयोग:दानिश भारती साहिब):
डाक्टर ज्ञान सिंह मान एक ऐसे मसीहा थे जिनके पास जा कर हर उस व्यक्ति को स्कून मिलता था जिसने जीने की आशा छोड़ राखी हो। सब कुछ होते हुए सन्यासी की तरह जीवन बिताने वाले डाक्टर मान एक ऐसे शाही फकीर थे जिन पर वक़्त की आंधियां और ज़माने के बदलते रंग कभी अपना प्रभाव न छोड़ सके। ख़ामोशी और अडोलता के साथ अपने मार्ग पर बिना रुके बढ़ने की प्रेरणा उनसे कई लोगों ने ली होगी। बिना चुभे कड़वे से कड़वा सत्य मुँह पर कह देने का सलीका उन्हें बाखूबी आता था। बड़े बड़े लोग उनकी हाज़िरी भरते थे लेकिन उनके रहन सहन में अहंकार की बू कभी न आ पायी। जब वह मुस्कराता चेहरा इस जग से विदा हुआ तो कईयों  को लगा कि  उनका तो जहां ही लूट गया। उस मसीहा को याद करने वाले लोग आज शाम पंजाबी भवन में एकत्र हुए। बहाना मुशायरे का लेकिन बातें ज़िंदगी के उन सत्यों की जिनकी खोज को डाक्टर मान भी आवश्यक बताया करते थे। शमा रौशन की जानेमाने समाज सेवी जनाब दर्शन अरोड़ा ने और हाज़िरी भरी लोक प्रिय शायरों ने जिनमें महिला लेखिकाएं भी थीं। इस स्मृति कार्यक्रम में डाक्टर मन की धर्मपत्नी डाक्टर वीना मान और उनका बेटा अनुभव मान भी मौजूद रहे। प्रोग्राम की अध्यक्षता की जनाब गुलाम हसन कैंसर ने। इस मौके पर पंजाब स्क्रीन ने चंडीगढ़ से आई सुश्री सबा होशियारपुरी से भी संक्षिप्त बातचीत की। 
 इसी यादगारी अवसर पर जालंधर से आई मोहतरमा रेणु नैय्यर ने भी अपना कलाम पंजाब स्क्रीन के पाठकों और दर्शकों के लिए रेकार्ड करवाया। 
 जनाब गुरचरण नारंग ने अपना पंजाबी रंग भी खूबसूरती से बयान किया। 
 जसप्रीत फलक ने अपने दिलकश अंदाज़  में बहुत गहरी बातें की जिनमें नैतिकता की ऊंचाई भी थी। 
 चंडीगढ़ से ही आये जनाब नवीन नीर ने अपने दिलकश एक्शन अंदाज़ से अपने कलाम की पेशकारी को प्रभावशाली बनाया। 
मोहतरमा आशा अनेजा का कलाम भी यादगारी रहा। 
जनाब रजनीश वर्मा भी श्रोताओं और दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे।उनके शेयर सीधा दिल में उतरते रहे। कुल मिला कर यह एक यादगारी मुशायरा था।

1 comment:

Gurcharan Narang said...

Kathuria Sahib aap mubaarak ke haqdaar hain Aap ne Maan sahib ko sach me ek shardhaanjli arpan ki hai