Monday, March 17, 2014

“आप” के लोकसभा प्रत्याशी एडवोकेट फूल्का ने भी मनाई होली

गोधाम में अयोजित होली महोत्सव में उत्साह से हुए शामिल
लुधियाना:17 मार्च 2014: (रेकटर कथूरिया//पंजाब स्क्रीन): 
निराशा के अन्धेरे को आशा की किरण से रौशन करने के साथ साथ मन में क्रांति का रंग चढ़ाते हुए कुछ लोगों ने आज होली के औपचारिक उत्स्व में भी शिरक्त की। फ़िज़ा में बरस रहे रंग वास्तव में भगवान कृष्ण का आशीर्वाद महसूस हो रहे थे। यूं लग रहा जैसे एक बार फिर किसी महांभारत के लिए गीता उपदेश का रंग सब पर चढ़ रहा हो। अब हर कोई अर्जुन बने के आतुर था भ्रष्टाचार के खिलाफ। होली के रंग केवल तन को नहीं मन को भी रंग रहे थे। यूं लग रहा था होली के ये रंग और होली के ये गीत जैसे नर सिंह अवतार के आने की दस्तक दे रहे हों जो अभी आयेगा और भ्रष्टाचार के सीने को चीर कर प्रह्लाद बनी जनता को राहत प्रदान करेगा।
आम आदमी पार्टी (आप) के लुधियाना क्षेत्र से लोकसभा के प्रत्याशी एडवोकेट हरविंदर सिंह फूल्का गोधाम में अयोजित होली महोत्सव में बहुत ही उत्साह से शामिल हुए। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालू उपस्थित थे। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने श्री फूल्का का बहुत ही जोशो खरोश के साथ स्वागत किया। हर मन में एक नया उत्साह था। विशेष बात यह रही कि जब एडवोकेट हरविंदर सिंह फूल्का गोधाम में पहुंचे तो उपस्थित श्रद्धालुओं ने न केवल गरमजोशी से उनका स्वागत किया अपितु एडवोकेट फूल्का संग होली का त्यौहार भी बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्री फूल्का से साथ फोटो भी खिचवाई जो कि जनमानस में उनकी बढ़ रही लोकप्रियता का सबूत है। एडवोकेट फूल्का ने कहा कि रंगों का त्योहार होली आपसी भाईचारे का त्योहार है और इस भाई चारे के त्यौहार की भावनाओं का हम सभी को आदर और सम्मान करना चाहिए।
श्री फूलका से पहली बार मिलने वाले लोग भी उन्हें यूं मिल रहे थे जैसे उन्हें बरसों से जानते हों। श्री फूलका से आम जनता की इस गहरी नज़दीकी का राज़ जानने का प्रयास किया तो कुछ  लोगों की आँखों में आंसू आ गए। वे उल्टा सवाल करने लगे किसी ने आजतक हमारा हालचाल इस तरह पुछा जैसे फूलका जी पूछ रहे हैं। सुरक्षा गार्डों से घिरे लोग क्या समझेंगे हमारे दर्द को? कुछ लोग तो यहाँ तक शर्त लगाने को तैयार हो गए कि देख लेना हमारे फूलका जी जीतने के बाद भी इसी तरह हमसे मिलते रहेंगे।
उम्मीद करनी चाहिए कि श्री फूलका आम आदमी में अपने इस विश्वास को इसी तरह बनाये रखेंगे। 
इसी तरह लुधियाना के कई अन्य स्थानों पर भी होली और  के उत्सव हुए। श्री फूलका अपने समर्थकों के साथ इनमें भी शामिल हुए। जमालपुर और राजीव गांधी कलोनी में भी इसी तरह के आयोजन हुए। 

No comments: