Sunday, October 06, 2013

लुधियाना: मालिकों का अडिय़ल रवैया कायम और मजदूर हड़ताल जारी

Sun, Oct 6, 2013 at 6:37 PM
मजदूरों का रोष गरमाया माँगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का प्रण
लुधियाना06 अक्टूबर, 2013:(*विश्वनाथ) लुधियाना के टेक्सटाइल मजदूरों की आज तीसरे दिन भी जारी रही। इस समय 36 कारखानों के मजदूर वेतन/पीस रेट में 30 प्रतिशत बढ़ौतरी, बोनस तथा श्रम कानूनों को लागू करवाने की माँगों को लेकर हड़ताल पर हैं। यह हड़ताल टेक्सटाइल हौजरी कामगार यूनियन, पंजाब (रजि.) के नेतृत्व में हुई है। मजदूरों का धरना रोजाना पुडा मैदान में जारी है। 
यूनियन के अध्यक्ष राजविन्दर ने बताया कि महँगाई दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, मालिकों के मुनाफे भी बढ़ रहे हैं लेकिन मजदूरों की आमदन नहीं बढ़ाई जाती। कारखानों में कोई श्रम कानून लागू नहीं होता है। मजदूरों को संवैधानिक अधिकारों से पूरी तरह वंचित रखा जा रहा। उनकी लड़ाई इस अन्याय कि खिलाफ है। मालिकों को बहुत पहले माँग पत्र दे दिए गए थे। 38 कारखानों में समझौता हो गया है और मजदूरों को 15 से 20 प्रतिशत की वेतन/पीस रेट बढ़ौतरी हासिल हुई है। बाकी कारखानों के मजदूरों को माँगें न मानें जाने के चलते मजबूरन हड़ताल पर जाना पड़ा है। 4 अक्टूबर को 32 कारखानों में हड़ताल शुरु हुई थी। आज 36 कारखानों के मजदूर हड़ताल पर थे। 
राजविन्दर ने बताया कि श्रम विभाग और लुधियाना प्रशासन पूरी तरह से मालिकों का साथ दे रहा है। श्रम विभाग के अधिकारों मालिकों पर कार्रावाई करने और उनपर दबाव बनाकर मजदूरों के हक दिलवाने की जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों के संघर्ष के आगे इस शोषक गठबन्धन को झुकना ही पड़ेगा। कल श्रम कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।

*विश्वनाथ टेक्सटाइल-हौजरी कामगार यूनियन के सचिव हैं और मोबाईल नंबर है  98886-55663 

No comments: