Wednesday, February 01, 2012

भारत का विदेश व्‍यापार : दिसम्‍बर-2011


निर्यात (दोबारा -निर्यात सहित)                              विशेष लेख  
दिसम्‍बर 2011 के दौरान भारत का निर्यात 25015.89 मिलियन अमरीकी डॉलर (131775.95 करोड़ रुपये) था, जो दिसम्‍बर 2010 की तुलना में 6.71 प्रतिशत अधिक था। दिसम्‍बर 2010 में भारत का निर्यात 23442.07 मिलियन अमरीकी डॉलर (105856.90 रुपये) था। अप्रैल-दिसम्‍बर 2011-12 की अवधि में निर्यात का संचयी मूल्‍य 172964.94 मिलियन अमरीकी डॉलर (789068.93 करोड़ रुपये) के मुकाबले 217663.66 मिलियन अमरीकी डॉलर (1024706.95 करोड़ रुपये) हो गया और इसमें पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में डॉलर में 25.84 प्रतिशत और रुपये में 29.86 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
आयात
     दिसम्‍बर 2011 के दौरान भारत का आयात 37753.36 मिलियन अमरीकी डॉलर (198873.00 करोड़ रुपये) था, जबकि दिसम्‍बर 2010 में आयात 31511.08 मिलियन अमरीकी डॉलर (142293.94 करोड़ रुपये) के स्‍तर पर था। डॉलर में आयात में 19.81 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। अप्रैल-दिसम्‍बर 2011-12 की अवधि में आयात का संचयी मूल्‍य 269175.16 मिलियन अमरीकी डॉलर (1228074.48 करोड़ रुपये) के मुकाबले 350935.69 मिलियन अमरीकी डॉलर (1651239.75 करोड़ रुपये) हो गया और इसमें पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में डॉलर में 30.37 प्रतिशत और रुपये में 34.46 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
 कच्‍चा तेल और गैर-तेल आयात दिसम्‍बर 2011 के दौरान 10279.3 मिलियन अमरीकी डॉलर मूल्‍य का तेल का आयात किया गया जो पिछले वर्ष इसी अवधि में किये गए 9243.6 मिलियन अमरीकी डॉलर मूल्‍य के तेल आयात की तुलना में 11.20 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल-दिसम्‍बर 2011-12 के दौरान तेल का 105588.7 मिलियन अमरीकी डॉलर तेल आयात किया गया, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में किये गए 75211.4 मिलियन अमरीकी डॉलर मूल्‍य के तेल आयात की तुलना में 40.39 प्रतिशत अधिक है।
      दिसम्‍बर 2011 के दौरान 27474.1 मिलियन अमरीकी डॉलर मूल्‍य का गैर-तेल आयात किया गया, जो दिसम्‍बर 2010 में 22267.5 मिलियन अमरीकी डॉलर मूल्‍य के गैर-तेल आयात से 23.38 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल-दिसम्‍बर 2011-12 के दौरान गैर-तेल आयात 245347.0 मिलियन था, जो अप्रैल -दिसम्‍बर 2010-11 में 193963.8 मिलियन अमरीकी डॉलर मूल्‍य के आयात के स्‍तर से 26.49 प्रतिशत अधिक है।
व्‍यापार संतुलन
      अप्रैल-दिसम्‍बर 2011-12 के लिए 133272.03 मिलियन अमरीकी डॉलर के व्‍यापार घाटे का अनुमान लगाया गया, जो अप्रैल-दिसम्‍बर 2010-11 के दौरान हुए 96210.22 मिलियन अमरीकी डॉलर के घाटे से अधिक है।
निर्यात और आयात : (अमरीकी डॉलर मिलियन)(अनंतिम)

दिसम्‍बर
अप्रैल-दिसम्‍बर
निर्यात (दोबारा निर्यात सहित)


2010-11
23442.07
172964.94
2011-12
25015.89
217663.66
% वृद्धि 2011-12/ 2010-2011
6.71
25.84
आयात


2010-11
31511.08
269175.16
2011-12
37753.36
350935.69
% वृद्धि  2011-12/ 2010-2011
19.81
30.37
व्‍यापार संतुलन


2010-11
-8069.01
-96210.22
2011-12
-12737.47
-133272.03



निर्यात और आयात (करोड़ रुपये)



(अनंतिम)
दिसम्‍बर
अप्रैल-दिसम्‍बर



निर्यात (दोबारा निर्यात सहित)


2010-11
105856.90
789068.93
2011-12
131775.95
1024706.95
% वृद्धि  2011-12/ 2010-2011
24.48
29.86
आयात


2010-11
142293.94
1228074.48
2011-12
198873.00
1651239.75
% वृद्धि  2011-12/ 2010-2011
39.76
34.46
व्‍यापार संतुलन


2010-11
-36437.04
-439005.55
2011-12
-67097.05
-626532.80
                                                         
                                                                                               पत्र सूचना कार्यालय

No comments: