Monday, January 26, 2015

ग्यासपुरा वार्ड न: 73 में राजेश मिश्रा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Mon Jan 26, 2015 at 19:53
कई और इलाकों में भी हुए इसी तरह के आयोजन  
लुधियाना:26 जनवरी 2015: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
आज हर तरफ गणतंत्र दिवस की धूम रही। हर ओर देश भक्ति का रंग।  तिरंगा हर तरफ छाया हुआ था। भारत के पवित्र गणतंत्र पर्व पर देश के शहीदो को नमन करते मिली बहुमूल्य आज़ादी और सविधान के प्रति इलाके के लोगो को प्रेरणा देने के मंतव अधीन ग्यासपुरा वार्ड : 73  के कई इलाको में शिरोमणि अकाली दल लुधियाना शहरी के मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर तिरंगे को सलामी दी इस अवसर पर कई सथानो पर उनके साथ वार्ड : 16 के पार्षद राधे कृष्णा भी साथ रहे श्री मिश्रा ने इलाका गुरु अमरदास कालोनी , लक्ष्मण नगर , सुरजीत नगर ,एम .जे .के नगर , गगन नगर ,न्यू आज़ाद नगर , 33 फूटा रोड , सुन्दर नगर समेत कई स्थानो पर आयोजित कार्यक्रमों में शमूलियत की और इलाके के लोगो को गणतंत्र दिवस के बधाई देते समाज में फ़ैली कुरीतियों के खिलाफ डट कर काम करने का सन्देश दिया इस अवसर पर उनके साथ एल .एस . मिश्रा , वीरेंदर कश्यप , रमेश पांडे , राज बहादुर पाल , देश राज शर्मा , यूनिस अंसारी , रमेश शुक्ला , दलीप सोनी , डा .अशोक सिंह , डा :आर : के :यादव , सुधीर झा , अशोक झा , रमेश वर्मा , किशोरी शाह , संजय गुप्ता , बी .एन .तिवारी, संदीप मिश्रा ,रिंकू मिश्रा ,भीम सिंह आदि के इलावा कई साथी शामिल रहे।    

Saturday, January 17, 2015

भाजपा में आधार मज़बूत बनाने का अभियान जारी

रोहित को बनाया BJYM (IT cell) का मंडल संयोजक 
लुधियाना: 17 जनवरी 2015: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ऊपर से लेकर ज़मीनी स्तर तक पूरी तरह सक्रिय हैं। आम जनता में पार्टी की साख को मज़बूत बनाने के साथ साथ संगठन की सभी शाखाओं को भी को भी स्ट्रांग किया जा रहा है। पार्टी के आधार को विकसित करने के इस अभियान में महिला वर्ग के साथ साथ  भी  सक्रिय है। इसी सिलसिले मैं रोहित सोनी भारतीय जनता युवा मोर्चा (आई टी सेल) शिवपुरी मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति BJYM के जिला प्रधान एडवोकेट हर्ष शर्मा ने IT cell के जिला संयोजक गौरव वर्मा की मौजूदगी में की गयी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज चोपड़ा और सन्नी वसन भी  हाज़िर थे।

Thursday, January 08, 2015

अकाली दल बार्डर पर तो बेलन ब्रिगेड स्कूलों में हुआ सक्रिय

नशे के खिलाफ जंग हुई और तेज़ 
हैरोइन का नशा पाकिस्तान से आता है तो शराब का नशा कहां से आता है
लुधियाना:8 जनवरी 2014: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो): उधर अकाली दल ने बार्डर पर धरने देकर नशे के खिलाफ जंग को और तेज़ करने का बिगुल बजाया तो बेलन ब्रिगेड अपनी इस जंग को लेकर स्कूलों में पहुँच गया है। आज बारी थी स्थित दुर्गेश्वरी बाल विद्दा मंदिर की। वहां छुट्टी हो जाने के बावजूद  ब्रिगेड की टीम का इंतज़ार हो रहा था।  स्कूल का स्टाफ भी बेलन ब्रिगेड  प्रमुख अनीता शर्मा की  को बेताब था। यह मौका था एक सेमिनार का। यह सेमिनार दुर्गेश्वरी स्कूल  में  पंजाब में लगातार बढ़ रहे नशो के खिलाफ आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को बताया गया कि पार्लियामेंट चुनावों की हार के बाद पंजाब सरकार ने धड़ाधड़ नशेडिय़ों को पकडक़र जेलों में ठूस दिया और केन्द्र सरकार को यह साबित करने की  कोशिश की गयी कि अब नशों पर काबू पा लिया गया है।  दरअसल हकीक़त कुछ और ही है। प्रतिदिन पाकिस्तान बार्डर से करोड़ो रुपये की हिरोइन पंजाब में दाखिल हो रही है।
पंजाब में रहने वाले तस्करों के लिंक इतने मजबूत है कि आज तक पंजाब पुलिस उन पर हाथ नहीं डाल सकी
और न ही पंजाब सरकार बड़े बड़े तस्करों का सही खुलासा कर सकी है।
इस अवसर पर बेलन ब्रिगेड की  राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्किटेक्ट अनीता शर्मा ने कहा कि पंजाब 
सरकार अपनी घटियां प्रशासन का ठीकरा पाकिस्तान  बार्डर  के नशा  तस्करों पर फोड़ रही है।  
पंजाब सरकार सबसे पहले अपने गिरेबान में झाक कर देखें जिसने हर गांव ,गली मुहल्ले में शराब के ठेके खोल कर आम जनता को शराब कानशेड़ी बना दिया है। अमीर ब्यक्ति शराब को कम पिये या  ज्यादा उसे कोई  फर्क  नहीं  पड़ता है क्योंकि अमीर ब्यक्ति शराब के साथ मीट व मेवे भी खा सकता है।  बीमार होने पर किडनी या  हार्ट का आप्रेशन भी करवा सकता है।  लेकिन एक गरीब मजदूर दिनभर काम करने के बाद शराब पीकर जब रात को  घर लौटता है, तो उसके थैले में सब्ज़ी की जगह शराब की बोतल होती है सारा परिवार उसको शराबी हालत में  देख कर खामोश हो जाता है। यहाँ एक तरफ  घर में वच्चो के लिए पेट भर खाना - खाने के लिए नहीं होता दूसरी तरफ शराब के नशे में शराबी बिना खाना खाए ही बीबी बच्चों को  भला- बुरा कहते हुये सो जाता है।  यही भुखे पेट शराब इन्सान को कई रोग लगा देती है। शराब  का नशेड़ी समय पर  बीमारी का इलाज़ नही करवा सकता और वह  दम तोड़ देता और  पीछे छोड़ जाता है अनाथ वच्चे, विधवा पत्नी व बूढ़े माँ बाप जिन्हे पंजाब सरकार शराब की कमाई से बाद में विधवा  व  बुढापा पेन्शन देती है।
पंजाब सरकार ने बेरोजग़ारी  मंहगाई व गऱीबी में पिस रहे किसानों व मजदूरो के गम दूर भगाने के लिए जो सरकारी शराब के ठेके खोले है, क्या यह पंजाब की जनता के विकास के लिए है या पंजाब की जनता को  बर्बाद करने के लिए है। आर्कीटेक्ट शर्मा ने आगे बोलते हुए  कहा कि पंजाब सरकार यदि सच में नशा खत्म करना चाहती है। तो सबसे पहले 20 % शराब के ठेके हर साल कम करें।
हर महीने जब मजदूरों को वेतन मिलता है अर्थात 7 व 22 तारीख को ठेके बन्द रखे जाएं।
गली - गांव मुहल्ले में शराब का ठेका खोलने से पहले वहा की जनता की राये लें।  यदि इलाका वासी नहीं चाहते तो वहां शराब का ठेका न  खोला  जाय।  शराब की क्वाल्टी की जाँच की जाए? कितनी शराब कौन से कान्टेक्टर ने किसी ठेके पर बेची उसका ब्यौरा एक्साइज डिपार्ट मेन्ट की बेव साइट पर डाला जाए।  शराब पीकर मरने वालों को सरकारी नौकरी दी जाए।
सरकारी मुलाजमो का सुबह हाजरी के वक़्त उनका अल्कोहल माउथ एनालाइजर से  चैक किया  जाए और शराबी मुलाजम को नौकरी से बर्खास्त किया जाए। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालो का लाइसेंस रद्ध किया जाए।    
इस अवसर पर हेम लता मधु ,मनजीत नेहा संगीता मोनिका रजनी जोशी, कार्तिका सिंह व दलजीत कथूरिआ  ने भी अपने विचार प्रगट किये।  
यदि आपके इलाके में भी शराब या अन्य नशे का प्रचलन जारी है तो सम्पर्क करें बेलन ब्रिगेड की प्रेजिडेंट
अनीता  शर्मा  (आर्किटेक्ट) से। उनका मोबाईल नंबर है ; 09417423238



Thursday, January 01, 2015

फिल्म PK को लेकर आमिर खान से 11 सवाल

 Updated on 13 Jan 2015 at 12:10 Noon 
सोशल मीडिया पर सवाल उठाए सुभाष चन्द्र गोदारा ने 
फिल्म PK को लेकर उठा विवाद लोगों के मानों में अभी जारी है। फेसबुक पर Subhash Chander GODARA ने कुछ सवाल उठाये हैं फिल्म पी के को लेकर। आप इन पर क्या सोचते हैं। यह पोस्ट हूबहू नीचे दी जा रही है। 
24 December 2014 at 20:53

PK के आमिर खान से कुछ सवाल और अगर आपके पास सवालो के जवाब हे तो दीजियेगा अन्यथा आमिर खान तक पहुँचाने में मदद कीजियेगा:

1. अगर गाय को घास खिलाने से धर्म होता हो या नहीं लेकिन उसका पेट जरूर भरता है लेकिन अपने धर्म गुरु के कहने से आप तो बकरे को काटते हैं आपने इसका विरोध क्यों नहीं किया...???
2. अगर माता रानी के दरबार और अमरनाथ जाने से धर्म नहीं होता है..... तो मक्का मदीना जाने से कैसे हो सकता है ?? आपने मक्का मदीना का विरोध् क्यों नहीं किया..??

3. अगर मंदिर बनाना धर्म नहीं तो आपने मस्जिद बनाने का विरोध क्यों नहीं किया...?? जबकि सर्वे बताते हैं की देश में मंदिर के अनुपात में मस्जिद बनाने में भंयकर तेजी आई है वो भी सरकारी पैसे से ....
4. अगर शीवजी को दूध चढ़ाने से अच्छा किसी भूके को दान देना अच्छा है..... तो देश में लोग ठण्ड से ज्यादा मर रहे है..... आपने मज़ार की चादर का विरोध क्यों नहीं किया....????
5. अगर पैदल तीर्थो पर जाना धर्म नहीं ..... तो या हुसैन करके अपना खून बहाने से कैसे धर्म हुआ ??? जब कि उस खून को धोंने के लिए आप लोग अरबो लीटर साफ़ पानी ढोलते है.... जो किसी प्यासे की प्यास बुझा सकता था ...आपने उसका विरोध क्यों नहीं किया ????
6.अगर क्रिस्चियन लालच देकर धर्म परिवर्तन कर रहे है..... तो आपने इस्लामिक स्टेट का विरोध क्यों नहीं किया...??? जबकि इसमें तो मौत का तांडव हो रहा है.....

7. अमृतसर से कश्मीरीयो को आपदा के समय लाखो लोगो को खाना दिया और आपने उन्ही को खाने के लिए भीख मांगते दिखाया ..... जबकि सबसे ज्यादा गरीब मुस्लिम है....
8. क्या सारे हिन्दू धर्म गुरु पाखंडी होते है ??? जबकि सबसे ज्यादा पाखंडी और धर्म के नाम पर अन्धविश्वास फेलाने में मुस्लिम धर्म गुरु आगे हैं..... आपने उनका विरोध क्यों नहीं किया..???

9. आपने बताया मुस्लिम लड़के इतने अच्छे और वफादार होते हैं तो 90% आतंकी मुस्लिम लड़के होते हैं .... आपने ये क्यों नहीं दिखाया ?????
10. अगर आप कहते हैं की धर्म गुरु मंदिर का विरोध करने पर भगवान् की निंदा का डर बताते हैं..... तो आपने इस्लाम में ईश निंदा के जुल्म में मौत की सजा दी जाती है.... इसका विरोध किस डर के कारण नहीं किया...????
11. खान बंधू स्टारर मूवी में नायिका का पात्र हमेशा हिन्दू और नायक हमेशा मुस्लिम क्यों होता है...???
आमिर खान जी हिन्दू धर्म या अन्य धर्म करने से पुण्य मिलता हो या ना मिलता हो , धर्म होता हो या ना होता हो लेकिन किसी का बुरा तो हरगिज़ नहीं करते लेकिन इस्लाम के नाम पर पूरी दुनिया की क्या हालात है ..... आज सभी जानते है...... अगर आपको वाकई में सिस्टम सुधारना ही था तो आपने शुरुआत वही से क्यों नहीं की..???? क्यों आपने मुस्लिम लड़के को इतना वफादार बताया आपने ये क्यों नहीं बताया की लाखो हिन्दू लडकिया मुस्लिम लड़को से शादी करने के बाद वैश्या वृति में धकेल दी जाती है......????
मै मूवी का विरोध नहीं कर रहा लेकिन आप सभी से मे सिर्फ इतना अनुरोध है..... की इस माध्यम से ये हम सब के दिल और दिमाग में क्या बिठाना चाहते हैं...???? अपने विवेक से सोचे...
------------------------------
मेरी छत पर तिरंगा रहने दो.... 


FB पर  11 January 2015 को at 22:33 पोस्ट हुआ एक अर्थपूर्ण कमेंट:Juned Ahamad नफरतों का असर देखो, जानवरों का बटंवारा हो गया, गाय हिन्दू हो गयी ; और बकरा मुसलमान हो गया. ये पेड़ ये पत्ते ये शाखें भी परेशान हो जाएं.. अगर परिंदे भी हिन्दू और मुस्लमान हो जाएं --- सूखे मेवे भी ये देख कर हैरान हो गए.. न जाने कब नारियल हिन्दू और खजूर मुस्लमान हो गए.. --- न मस्जिद को जानते हैं , न शिवालों को जानते हैं जो भूखे पेट होते हैं, वो सिर्फ निवालों को जानते हैं. में अमन पसंद हूँ ,मेरे शहर में दंगा रहने दो... लाल और हरे में मत बांटो ,मेरी छत पर तिरंगा रहने दो.... जुनैद अहमद