Wednesday, July 14, 2010

अखंड कश्मीर हेतु राष्ट्रीय यज्ञ

अखंड कश्मीर हेतु ६-१२ माह या अधिक समय तक चलने वाले अखंड श्री राम संकीर्तन यज्ञ का आयोजन अयोध्या में वेड विज्ञान ट्रस्ट, हैदराबाद तथा राम राज्य फौन्डेशन, अयोध्या के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है | वयोवृध नागरिकों की सहायता से नियोजित इस यज्ञ को सफल बनाने के लिए  व्यापक प्रयास शुरू हैं |
इस राष्ट्रीय यज्ञ का यज्ञस्थल अयोध्या चुने जाने में निहितार्थ, अयोध्या में श्रीरामकृपा की घनीभूत उपलब्धता है |
कश्मीर जैसी जटिल समस्या के निदान में आवश्यक घनीभूत श्रीरामकृपा प्राप्त करने के लिए इस राष्ट्रीय यज्ञ में एक हज़ार या उससे अभ्यर्थियों के ६-१२ माह या अधिक समय तक भाग लेने की आवश्यकता होगी |
अखंड कश्मीर हेतु राष्ट्रीय यज्ञ की तिथि गुरुपूर्णिमा 2010 या उसके उपरांत अयोध्या में अभ्यर्थियों की उचित उपलब्धता के आधार पर घोषित की जाएगी |
वयोवृध नागरिकों (महिला अथवा पुरुष)या अन्य इच्छुक अभ्यर्थी जो इस यज्ञ में भाग लेना चाहते हैं अपनी अयोध्या में उपलब्धता कम से कम एक माह या अधिक कराने का कष्ट करें | कम समय देने वालों को भी अलग से अपनी अयोध्या में उपलब्धता की सूचना देनी होगी जिससे उचित व्यवस्था की जा सके |
अन्य जानकारी व सूचना हेतु aatmyogi@gmail.com पर लिखें या मो. ९२९०७७८०१ पर आत्मयोगी स्वामी जी अथवा मो0 ९४५१०२४२९२ पर विनय प्रकाश से अयोध्या में संपर्क कर सकते हैं.
नोट:
१. अभ्यर्थियों को Rs. ११००/- प्रति माह उनके रहने व खाने का व्यय वहन करना होगा |
२. जो व्यक्ति इस राष्ट्रीय यज्ञ में भाग लेना चाहते हैं पर अपना उपरोक्त व्यय स्वयं वहन नहीं कर सकते वो यदि अपनी अयोध्या में उपलब्धता से अवगत कराएँ तो उचित व्यय वाहक (Sponsorer) ढुंढने का प्रयास किया जायेगा |
३. जो व्यक्ति इस राष्ट्रीय यज्ञ में भाग लेना चाहते हैं परन्तु समयाभाव के कारण असमर्थ हैं वे अपने मित्रों व सम्बन्धियों को इस यज्ञ हेतु प्रेरित करके यदि आवश्यक हो तो उनके व्यय वाहक (Sponsorer) बन सकते हैं | अन्य अभ्यर्थियों के व्यय वाहक (Sponsorer) बनने की दशा में उपयुक्त अभ्यर्थियों का विवरण आपको उपलब्ध कराया जा सकेगा |
४. खाने व रहने की विशिष्ट व्यवस्था चाहने वाले व्यक्तियों को अतिरिक्त व्यय वहन करने पर समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सकेगी |
५. कृपया सभी आने वाले व्यक्ति अपने आने की अग्रिम तिथि से सूचित करें जिससे उपयुक्त व्यवस्था बनने में सहयोग मिल सके |
६. महिलाओं के लिए रहने व खाने की अलग व्यवस्था की जाएगी |
७. सभी राम भक्त चाहें वे किसी भी समूह या समुदाय से सम्बन्ध रखते हों इस राष्ट्रीय यज्ञ में भाग ले सकते हैं |
८. बेरोजगार लोग इस यज्ञ में भाग लेकर श्रीरामकृपा बढा कर सुयोग्य नौकरी विजित करने में निश्चित रूप से सफल होंगे | 

No comments: