Tuesday, September 13, 2011

अब पंजाब कांग्रेस चलेगी अन्ना के रास्ते पर !


पंजाब भर में कांग्रेस करेगी डी.सी. दफ्तरों का घेराव 
  अमृतसर से गजिंदर सिंह किंग 
पंजाब भर में कांग्रेस के कार्यकर्त्ता 15 सितम्बर को अपने अपने शहरों के डी.सी. दफ्तरों का घेराव करेंगेयह जानकारी अमृतसर देहाती के प्रधान हरप्रताप सिंह अजनाला ने कार्यकर्ताओं के साथ एकविशेष मीटिंग में दी  
           पंजाब में राजनैतिक सरगर्मियां दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है, जिस के कारण राजनीतिक  पार्टीयाँ एक-दूसरे पर राजनीतिक वार कर रही है, वहीँ अब राजनैतिक पर अन्ना हजारे का साथ देने के मुद्दे पर अब कांग्रेस ने अकाली दल पर निशाना साधा है, क्यों कि अकाली दल की सरकार खुद भ्रष्ट्राचार में सलिप्त है और साथ ही यह सरकार जो  भ्रष्ट्राचार कर रही है यह जो  भ्रष्ट्राचार का सन्देश दे रहे है यह गलत है, यह  जानकारी अमृतसर देहाती के प्रधान हरप्रताप सिंह अजनाला ने कार्यकर्ताओं के साथ एक विशेष मीटिंग में दी और इस दौरान उन्होंने कहा, कि जिस के चलते वह   15 सितम्बर को पंजाब के हर शहर में डी,सी दफ्तर के आगे धरना देंगे, और इस सरकार के कारनामे आम जनता के आगे रखेंगे, उन्होंने कहा कि जो पिछले समय में आम जनता पर झूठे पर्चे हुए है, वह इस की जांच चाहते है और वह चाहते है, कि जो यह मामले दर्ज किये गए है उन पर न्यायिक जांच होनी चाहिए और इस के लिए वह डी,सी साहिब को एक विशेष ज्ञापन भी देंगे, ताकि इस सरकार पर कार्यवाही हो सके.

No comments: