Pages

Wednesday, March 01, 2023

चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड कर्मचारी समन्वय समिति:आम सभा

Wednesday: 1st March 2023 at 11:53 AM

अध्यक्ष पवन कुमार चौहान और महासचिव सुरिंदर सिंह चुने गए 

चंडीगढ़: 1 मार्च 2023: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::

चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड कर्मचारी कोऑर्डिनेशन कमेटी के पुनर्गठन के लिए चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड के ब्लॉक 'सी' के बेसमेंट में 28 फ़रवरी 2023 को दोपहर 1:00 बजे आम सभा की बैठक आयोजित हुई।  इस बैठक में बहुत से महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। 

इस मौके पर पदाधिकारियों को भी सर्वसम्मति से चुना गया। चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड कर्मचारी कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन सुखप्रीत सिंह,  वाइस चेयरमैन  आनंद गुप्ता,  अध्यक्ष पवन कुमार चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृज पाल, उपाध्यक्ष राज कुमार, संयोजक जरनैल सिंह, सह संयोजक मनजीत सिंह और सरबजीत सिंह, महासचिव सुरिंदर सिंह, संयुक्त सचिव सलिंदर कुमार, प्रेस सचिव मोहिंदर सिंह राणा, प्रचार सचिव राकेश कुमार, कैशियर सतविंदर बैंस और ऑडिटर नवीन कुमार और अन्य नव निर्वाचित और नियुक्त किए गए पदाधिकारी भी मौजूद रहे।   

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या कभी-कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment