Pages

Thursday, March 10, 2022

शाही इमाम ने स. भगवंत सिंह मान को दी बधाई

10th March 2022 at 4:29 PM

शाही इमाम ने दी थी दबंग नेताओं को भी जनता से डरने की नसीहत



लुधियाना
: 10 मार्च 2022: (कार्तिका सिंह//पंजाब स्क्रीन)::
शाही इमाम पंजाब
मौलाना मुहम्मद उसमान लुधियानवीं
चुनावी परिणाम सामने आते ही
पूरे समाज में एक प्रसन्नता की लहर देखी जा रही है। यह प्रसन्नता बदलाव की खुशी को व्यक्त करती है। तकरीबन हर क्षेत्र से इस का इज़हार हो रहा है। जनता ने उन सभी को धुल चटा दी है जो कह रहे थे कि हम सत्ता पर बैठते ही किस किस को जेल में करने वाले हैं। जनता ने इस बार के मतदान से एक नया  अध्याय लिखना शुरू किया है। अब जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना नई सत्ता का काम है। 
पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान जहां भिन्न-भिन्न धार्मिक नेताओं की तरफ से कई राजनैतिक पार्टीयों के हक में ऐलान किए गए वहीं लुधियाना की ऐतिहासिक जामा मस्जिद से शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उसमान लुधियानवीं ने राजनैतिक दबाव के बावजूद भी किसी राजनैतिक पार्टी के समर्थन का ऐलान नहीं किया और चुनाव के दौरान खुल कर धार्मिक समारोहों में लोगों को शराब व पैसे के लिए वोट ना बेचने और पंजाब व पंजाबी मां बोली के लिए वोट डालने के लिए उत्साहित करते रहे। 
शाही इमाम ने अपने भाषणों में दबंग नेताओं को भी जनता से डरने की नसीहत दी थी। आज एक रिलीज के माध्यम से शाही इमाम जी ने मुख्यमंत्री पंजाब बनने जा रहे आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष को ऐतिहासिक जीत पर बधाई संदेश भेजते हुए शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उसमान लुधियानवीं ने कहा कि पंजाब में आया यह बड़ा बदलाव पंजाबीयों के जज्बात के अनुसार है। शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उसमान लुधियानवीं ने कहा कि हम दुआ करते है कि स. भगवंत सिंह मान पंजाब को  पुरानी रिवायतों की तरफ लेकर जाएगें जिन पर पंजाबीयों को हमेशा से मान रहा है।

No comments:

Post a Comment