Tuesday, January 28, 2020

जंग में झौंकने की सियासत बंद करें दोनों देशों के हुक्मरान

28th January 2020 at 4:59 PM
IDPD के डाक्टर अरुण मित्रा और उनकी टीम की चेतावनी
लुधियाना: 28 जनवरी 2020: (कार्तिका सिंह//पंजाब स्क्रीन)::
महंगाई, गरीबी और आर्थिक मंडी की हकीकत को छुपाने के लिए फिर से एक शोर मचाया जा रहा है ठोक दो ठोक दो-पाकिस्तान को ठोक दो। सियासत की इस खतरनाक शरारत के खिलाफ एक बार फिर बुलंद आवाज़ ले कर आये हैं इंडियन डाकटरज़ फॉर पीस (आई डी पी डी) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाक्टर अरुण मित्रा अपनी टीम साथ। इस  मिशन में उनके साथ हैं बैंकिंग इंडट्री से जुड़े हुए जनाब एम एस भाटिया।  इस टीम ने जंग की बातें कर रहे लीडरों को चेताया है कि आम जनता को तबाही की तरफ मत धकेलें। जनाब साहिर लुधियानवी साहिब के शब्दों में इन लोगों ने कहा है: 
बहुत दिनों से है यह मश्ग़ला सियासत का,
कि जब जवान हों बच्चे तो क़त्ल हो जायें।
                                 बहुत दिनों से है यह ख़ब्त हुक्मरानों का,
                                 कि दूर-दूर के मुल्कों में क़हत बो जायें॥
डाक्टर अरुण मित्रा ने चेतावनी दी है कि अगर भारत और पाकिस्तान के दरम्यान जंग छिड़ी तो होने वाली तबाही अनुमान से भी कहीं ज़्यादा होगी और इसका ख़मयाज़ा दोनों देशों की जनता को भुगतना पड़ेगा। यह ब्यान ऐन उस वक़्त आया है जब प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने एलान किया है की जंग में पिस्टन को हराने के लिए उन्हें दस दिन भी नहीं लगेंगे। डाक्टर मित्रा ने इस ब्यान को बेहद निंदनीय कहते हुए दुःख व्यक्त किया है की यह ब्यान उस वक़्त दिया गया है जब दुनिया के बहुत से हिस्सों में पहले से ही जंग छिड़ी हुई है। जंग के अमानवीय दुष्परिणामों को झेलती हुई दुनिया पर और दबाव बढ़ाना कौन से सिद्धांत का हिस्सा है? इसी संगठन के प्रधान डाक्टर एम एस सूदन और महासचिव डाक्टर शकील उर रहमान ने याद भारत और पाकिस्तान दोनों मानवीय विकास के मामले में बेहद पिछड़े हुए हैं। कोई भी युद्ध दोनों देशों को एक ऐसी तबाही की तरफ धकेल देगा जो  दशकों तक भी नियंत्रित नहीं सकेगी। दोनों देशों को शांति  चाहिए तभी दोनों देशों की जनता विकास  कर सकती है।
इन डाक्टरों ने  दोनों देशों के पास परमाणु हथियार हैं।  अगर इनका प्रयोग हुआ तो दो अर्ब लोगों का जीवन खतरे में पड़ जायेगा। 
इन लोगों ने सलाह दी की दोनों देशों की सरकारों को गरीबी, अनपढ़ता और बेरोज़गारी को हटाने के लिए काम करें न की युद्ध की ज्वाला को भड़काएं।  
ी डाक्टरों और मित्रों ने चेतावनी दी कि जंग छिड़ी तो और भयानक हो जाएंगी गरीबी और भुखमरी की मौजूदा तस्वीरें।  देश के विकास की डॉ और पिछड़ जाएगी। बेरोज़गारी और महंगाई और भयानक रूप ले लेगी। कुल मिला कर सारा खामियाज़ा आम जनता को भुगतना पड़ेगा। 
डाक्टर अरुण मित्रा ने जनाब साहिर लुधियानवी साहिब की लम्बी रचना की पंक्तियाँ याद दिलाईं:
चलो कि चल के सियासी मुकामिरों से कहें,
कि हम को जंगो-जदल के चलन से नफ़रत है।
                                      जिसे लहू के सिवा कोई रंग रास न आये,
                                      हमें हयात के उस पैरहन से नफ़रत है॥
कहो कि अब कोई कातिल अगर इधर आया,
तो हर कदम पे ज़मीं तंग होती जायेगी।
                                   हर एक मौजे हवा रुख बदल के झपटेगी,                                    
                                   हर एक शाख रगे-संग होती जायेगी॥
उठो कि आज हर इक जंगजू से कह दें,
कि हमको काम की खातिर कलों की हाजत है।
                                   हमें किसी की ज़मीं छीनने का शौक नहीं,
                                   हमें तो अपनी ज़मीं पर हलों की हाजत है॥
कहो कि अब कोई ताजिर इधर का रुख न करे,
अब इस जा कोई कंवारी न बेची जाएगी।
                                  ये खेत जाग पड़े, उठ खड़ी हुई फ़सलें,
                                  अब इस जगह कोई क्यारी न बेची जायेगी॥
यह सर ज़मीन है गौतम की और नानक की,
इस अर्ज़े-पाक पे वहशी न चल सकेंगे कभी।
                                हमारा खून अमानत है नस्ले-नौ के लिए,                                
                                हमारे खून पे लश्कर न पल सकेंगे कभी॥

जंग और जंग की सियासत के खिलाफ डाक्टर अरुण मित्रा के इस अभियान से जुड़ने के लिए आप भी आमंत्रित हैं। उनका मोबाईल नंबर है: 9417000360 
   साहिर लुधियानवी साहिब की इस पूरी काव्य रचना को पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक करें। 

Saturday, January 25, 2020

पद्म पुरस्कार 2020 घोषित

प्रविष्टि तिथि: 25 JAN 2020 9:11PM by PIB Delhi
पुरस्कार पाने वालों में 33 महिलाएं
देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री में प्रदान किया जाता है। ये पुरस्कार विभिन्न विषयों/गतिविधियों के क्षेत्रों, अर्थात- कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, नागरिक सेवा आदि में प्रदान किए जाते हैं। 'पद्म विभूषण' असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, ‘पद्म भूषण’ उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्मश्री’ किसी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं। यह पुरस्कार हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाते हैं।
राष्‍ट्रपति द्वारा ये पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में आमतौर पर हर साल मार्च/अप्रैल के आसपास आयोजित एक समारोह में प्रदान किए जाते है। इस वर्ष राष्ट्रपति ने 4 युगल मामलों (एक युगल मामलों का मतलब एक पुरस्‍कार) सहित नीचे दी गई सूची के अनुसार 141 पद्म पुरस्कार प्रदान करने को मंजूरी दी है। इस सूची में 7 पद्म विभूषण, 16 पद्म भूषण और 118 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 33 महिलाएं हैं। इस सूची में विदेशियों की श्रेणी के 18 व्यक्तियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई और 12 मरणोपरांत पुरस्कार पाने वाले भी शामिल हैं।
पद्म विभूषण (7)
क्रम संख्‍या
नाम
क्षेत्र
राज्‍य/देश
1
श्री जॉर्ज फर्नांडिज (मरणोपरांत)
राजनीति
बिहार
2
श्री अरुण जेटली (मरणोपरांत)
राजनीति
दिल्‍ली
3
श्री अनिरुद्ध जगन्‍नाथ जीसीएसके
राजनीति
मॉरीशस
4
श्रीमती एम सी मैरीकॉम
खेल
मणिपुर
5
श्री छन्‍नू लाल मिश्र
कला
उत्‍तर प्रदेश
6
श्रीमती सुषमा स्‍वराज (मरणोपरांत)
राजनीति
दिल्‍ली
7
श्री विश्‍वेशतीर्थ स्‍वामीजी श्री पजवरा अधोखज मठ उडुपी (मरणोपरांत)
अन्‍य-आध्‍यात्मिकता
कर्नाटक
पद्म भूषण (16)
क्रम संख्‍या
नाम
क्षेत्र
राज्‍य/देश
8
श्री एममुमताज अली (श्री एम)
अन्‍य-आध्‍यात्मिकता
केरल
9
श्री सैय्यद मुअज्‍़ज़ीम अली (मरणोपरांत)
राजनीति
बांग्‍लादेश
10
श्री मुज़फ्फर हुसैन बेग
राजनीति
जम्‍मू एवं कश्‍मीर
11
श्री अजॉय चक्रवर्ती
कला
पश्चिम बंगाल
12
श्री मनोज दास
साहित्‍य एवं शिक्षा
पुदुचेरी
13
श्री बालकृष्‍ण दोशी
अन्‍य वास्‍तुकला
गुजरात
14
सुश्री कृष्‍णम्‍मल जगन्‍नाथन
सामाजिक कार्य
तमिलनाडु
15
श्री एस.सी. जमीर
राजनीति
नगालैंड
16
श्री अनिल प्रकाश जोशी
सामाजिक कार्य
उत्‍तराखंड
17
डात्‍सेरिंग लेंडोल
चिकित्‍सा
लद्दाख
18
श्री आनन्‍द महिन्‍द्रा
व्‍यापार एवं उद्योग
महाराष्‍ट्र
19
श्री नीलकण्‍ठ रामकृष्‍ण माधव मेनन (मरणोपरांत)
राजनीति
केरल
20
श्री मनोहर गोपालकृष्‍ण प्रभु पर्रिकर (मरणोपरांत)
राजनीति
गोवा
21
प्रो. जगदीश सेठ
साहित्‍य एवं शिक्षा
अमेरिका
22
सुश्री पी वी सिंधू
खेल
तेलंगाना
23
श्री वेणु श्रीनिवासन
व्‍यापार एवं उद्योग
तमिलनाडु
पद्मश्री (118)
क्रम संख्‍या
नाम
क्षेत्र
राज्‍य/देश
24
गुरु शशाधर आचार्य
कला
झारखंड
25
डॉयोगी एरॉन
चिकित्‍सा
उत्‍तराखंड
26
श्री जयप्रकाश अग्रवाल
व्‍यापार एवं उद्योग
दिल्‍ली
27
श्री जगदीश लाल आहूजा
सामाजिक कार्य
पंजाब
28
श्री काज़ी मासूम अख्‍तर
साहित्‍य एवं शिक्षा
पश्चिम बंगाल
29
सुश्री ग्‍लौरिया अरिएैरा
साहित्‍य एवं शिक्षा
ब्राजील
30
श्री खान जहीर खान बख्तियार खान
खेल
महाराष्‍ट्र
31
डापद्मावति बंदोपाध्‍याय
चिकित्‍सा
उत्‍तर प्रदेश
32
डासुशोवन बनर्जी
चिकित्‍सा
पश्चिम बंगाल
33
डादिगम्‍बर बेहरा
चिकित्‍सा
चंडिगढ़
34
डा. दमयंती बेसरा
साहित्‍य एवं शिक्षा
ओडिशा
35
श्री पवार पोपटराव भगुजी
सामाजिक कार्य
महाराष्‍ट्र
36
श्री हिम्‍मत राम भंभु
सामाजिक कार्य
राजस्‍थान
37
श्री संजीव भीखचंदानी
व्‍यापार एवं उद्योग
उत्‍तर प्रदेश
38
श्री गफूर भाई एम. बिलाखिया
व्‍यापार एवं उद्योग
गुजरात
39
श्री बॉब ब्‍लैकमेन
राजनीति
ब्रिटेन
40
सुश्री इंदिरा पी. पीबोरा
कला
असम
41
श्री मदन सिंह चौहान
कला
छत्‍तीसगढ़़
42
सुश्री ऊषा चौमार
सामाजिक कार्य
राजस्‍थान
43
श्री लील बहादुर छेत्री
साहित्‍य एवं शिक्षा
असम
44
सुश्री ललीता एवं सुश्री सरोज चिदम्‍बरम (युगल)*
कला
तमिलनाडु
45
डा. वजीरा चित्रसेन
कला
श्रीलंका
46
डा. पुरुषोत्‍तम दधीच
कला
मध्‍य प्रदेश
47
श्री उत्‍सव चरणदास
कला
ओडिशा
48
प्रो. इंदिरा दासनायके (मरणोपरांत)
साहित्‍य एवं शिक्षा
श्रीलंका
49
श्री एच.एम. देसाई
साहित्‍य एवं शिक्षा
गुजरात
50
श्री मनोहर देवदास
कला
तमिलनाडु
51
सुश्री ओइनाम बेमबिम देवी
खेल
मणिपुर
52
सुश्री लिया दिसकिन
सामाजिक कार्य
ब्राजील
53
श्री ए.पी. गणेश
खेल
कर्नाटक
54
डा. बंगलोर गंगाधर
चिकित्‍सा
कर्नाटक
55
डा. रमण गंगाखेडकर
विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
महाराष्‍ट्र
56
श्री बेरी गार्डिनर
राजनीति
ब्रिटेन
57
श्री चेवांग मोनुप गोबा
व्‍यापार एवं उद्योग
लद्दाख
58
श्री भरत गोयनका
व्‍यापार एवं उद्योग
कर्नाटक
59
श्री यादला गोपालराव
कला
आंध्र प्रदेश
60
श्री मित्रभानु गोंटिया
कला
ओडिशा
61
सुश्री तुलसी गौडा
सामाजिक कार्य
कर्नाटक
62
श्री सुजॉय केगुहा
विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
बिहार
63
श्री हरिकला हजब्‍बा
सामाजिक कार्य
कर्नाटक
64
श्री इनामुल हक
अन्‍य-पुरातत्‍व
बांग्‍लादेश
65
श्री मधु मंसूरी हसमुख
कला
झारखंड
66
श्री अब्‍दुल जब्‍बार (मरणोपरांत)
सामाजिक कार्य
मध्‍य प्रदेश
67
श्री बिमल कुमार जैन
सामाजिक कार्य
बिहार
68
सुश्री मीनाक्षी जैन
साहित्‍य एवं शिक्षा
दिल्‍ली
69
श्री नेमनाथ जैन
व्‍यापार एवं उद्योग
मध्‍य प्रदेश
70
सुश्री शांति जैन
कला
बिहार
71
श्री सुधीर जैन
विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
गुजरात
72
श्री बेनीचंद्र जमातिया
साहित्‍य एवं शिक्षा
त्रिपुरा
73
श्री के. वी. संपथ कुमार एवं सुश्री विदुषी जयलक्ष्‍मी के. एस. (युगल)*
साहित्‍य एवं शिक्षा – पत्रकारिता
कर्नाटक
74
श्री करण जौहर
कला
महाराष्‍ट्र
75
डा. लीला जोशी
चिकित्‍सा
मध्‍य प्रदेश
76
सुश्री सरिता जोशी
कला
महाराष्‍ट्र
77
श्री सी कमलोआ
साहित्‍य एवं शिक्षा
मिजोरम
78
डा. रवि कन्‍नन आर.
चिकित्‍सा
असम
79
सुश्री एकता कपूर
कला
महाराष्‍ट्र
80
श्री याज़दी नाओश्रीवान करंजिया
कला
गुजरात
81
श्री नारायण जे. जोशी करायल
साहित्‍य एवं शिक्षा
गुजरात
82
डा. नरिन्‍दर नाथ खन्‍ना
चिकित्‍सा
उत्‍तर प्रदेश
83
श्री नवीन खन्‍ना
विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
दिल्‍ली
84
श्री एसपी. कोठारी
साहित्‍य एवं शिक्षा
अमरीका
85
श्री वी.के. मनुसामी कृष्‍णा पख्‍़तहर
कला
पुदुचेरी
86
श्री एम. के. कुंजोल
सामाजिक कार्य
केरल
87
श्री मनमोहन महापात्रा (मरणोपरांत)
कला
ओडिशा
88
उस्‍ताद अनवर खान मंगनियार
कला
राजस्‍थान
89
श्री कट्टुंगल सुब्रमण्‍यम मनिलाल
विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
केरल
90
श्री मुन्‍ना मास्‍टर
कला
राजस्‍थान
91
प्रो. अभिराज राजेन्‍द्र मिश्र
साहित्‍य एवं शिक्षा
हिमाचल प्रदेश
92
सुश्री बीनापाणि मोहंती
साहित्‍य एवं शिक्षा
ओडिशा
93
डॉ. अरुणोदय मंडल
चिकित्‍सा
पश्चिम बंगाल
94
डापृथविन्‍द्र मुखर्जी
साहित्‍य एवं शिक्षा
फ्रांस
95
श्री सत्‍यनाराण मुंडयूर
सामाजिक कार्य
अरुणाचल प्रदेश
96
श्री मणिलाल नाग
कला
पश्चिम बंगाल
97
श्री एन. चन्‍द्रशेखरण नायर
साहित्‍य एवं शिक्षा
केरल
98
डा. तेत्‍सू नकामूरा (मरणोपरांत)
सामाजिक कार्य
अफगानिस्‍तान
99
श्री शिवदत्‍त निर्मोही
साहित्‍य एवं शिक्षा
जम्‍मू एवं कश्‍मीर
100
श्री पु. ललबियाकथंगा पचुआऊ
साहित्‍य एवं शिक्षा-पत्रकारिता
मिजोरम
101
सुश्री मुझिक्‍कल पंकजाक्षी
कला
केरल
102
डाप्रसंत कुमार पटनायक
साहित्‍य एवं शिक्षा
अमरीका
103
श्री जोगेन्‍द्र नाथ फुकन
साहित्‍य एवं शिक्षा
असम
104
सुश्री रहिबाई सोम पोपेरे
अन्‍य-कृषि
महाराष्‍ट्र
105
श्री योगेश प्रवीण
साहित्‍य एवं शिक्षा
उत्‍तर प्रदेश
106
श्री जीतू राय
खेल
उत्‍तर प्रदेश
107
श्री तरुणदीप राय
खेल
सिक्किम
108
श्री एस. रामाकृष्‍णन
सामाजिक कार्य
तमिलनाडु
109
सुश्री रानी रामपाल
खेल
हरियाणा
110
सुश्री कंगना रनौत
कला
महाराष्‍ट्र
111
श्री दलवई चलापतिराव
कला
आंध्र प्रदेश
112
श्री शाहबुद्दीन राठौर
साहित्‍य एवं शिक्षा
गुजरात
113
श्री कल्‍याण सिंह रावत
सामाजिक कार्य
उत्‍तराखंड
114
श्री चिंतला वेंकट रेड्डी
अन्‍य-कृषि
तेलंगाना
115
श्रीमती डा. शांति राय
चिकित्‍सा
बिहार
116
श्री राधममोहन एवं सुश्री सबरमती (युगल)*
अन्‍य-कृषि
ओडिशा
117
श्री बताकृष्‍णा साहू
अन्‍य-पशुपालन
ओडिशा
118
सुश्री त्रिनिति साईऊ
अन्‍य-कृषि
मेघालय
119
श्री अदनान सामी
कला
महाराष्‍ट्र
120
श्री विजय संकेश्‍वर
व्‍यापार एवं उद्योग
कर्नाटक
121
डा. कुशल कुंवर सर्मा
चिकित्‍सा
असम
122
श्री सैय्यद महबूब शाह कादरी ऊर्फ सैय्यद भाई
सामाजिक कार्य
महाराष्‍ट्र
123
श्री मोहम्‍मद शरीफ
सामाजिक कार्य
उत्‍तर प्रदेश
124
श्री श्‍याम सुंदर शर्मा
कला
बिहार
125
डा. गुरदीप सिंह
चिकित्‍सा
गुजरात
126
श्री रामजी सिंह
सामाजिक कार्य
बिहार
127
श्री वशिष्‍ठ नारायण सिंह (मरणोपरांत)
विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
बिहार
128
श्री दया प्रकाश सिन्‍हा
कला
उत्‍तर प्रदेश
129
डॉ. सान्‍द्र देसा सौजा
चिकित्‍सा
महाराष्‍ट्र
130
श्री विजयसारथी श्रीभाष्‍यम 
साहित्‍य एवं शिक्षा
तेलंगाना
131
श्रीमती कली शाबी महबूब एवं श्री शेक महबूब सुबानी (युगल)*
कला
तमिलनाडु
132
श्री जावेद अहमद टॉक
सामाजिक कार्य
जम्‍मू एवं कश्‍मीर
133
श्री प्रदीप थलाप्पिल
विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
तमिलनाडु
134
श्री येशे दोरजी थॉन्‍गची
साहित्‍य एवं शिक्षा
अरुणाचल प्रदेश
135
श्री रॉबर्ट थर्मन
साहित्‍य एवं शिक्षा
अमेरिका
136
श्री अगस इंद्रा उद्यन
सामाजिक कार्य
इंडोनेशिया
137
श्री हरीश चंद्र वर्मा
विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
उत्‍तर प्रदेश
138
श्री सुंदरम वर्मा
सामाजिक कार्य
राजस्‍थान
139
डा. रोमेश टेकचंद वाधवानी
व्‍यापार एवं उद्योग
अमेरिका
140
श्री सुरेश वाडकर
कला
महाराष्‍ट्र
141
श्री प्रेम वत्‍स
व्‍यापार एवं उद्योग
कनाडा
 नोट- *युगल मामले में पुरस्‍कार की गणना एक मानी जाती है।          (PIB)
***
आर.के.मीणा/आरएनएम/एके/एसएस-5477