Tuesday, April 30, 2019

जोयआलुक्कास ज्वेलरी का लुधियाना में भी आगमन


Apr 30, 2019, 6:31 PM
ज्वेलरी की खरीदारी में विश्व स्तरीय अनुभव का वायदा
लुधियाना: 30 अप्रैल 2019: (पंजाब स्क्रीन बिज़नेस डेस्क)::
दुनिया के पसंदीदा ज्वेलर, जोयआलुक्कास रानी झांसी रोड़, लुधियाना में बिलकुल नए शोरूम के उद्घाटन के साथ भारत में अपनी मौजूदगी को आगे बढ़ाया है। इस शोरूम का भव्य उद्घाटन 30 अप्रैल 2019 को किया गया। निभाया लुधियाना के मेयर बलकार सिंह संधू ने। जोयआलुक्कास द्धारा उद्धघाटन के दौरान बहुप्रतीक्षित अक्षय तृतीय कलेक्शन का अनावरण भी किया गया। मेयर संधू की मौजूदगी से यह पल बेहद यादगारी बन गए। 
नए शोरूम में ग्राहकों को ज्वेलरी उसी विश्व स्तरीय शॉपिंग का अनुभव दिया जाएगा जिसकी अपेक्षा वे ब्रांड जोयआलुक्कास से करते हैं। हीरे के चाहने वालों के लिए, इस नए शोरूम में हीरे की ज्वेलरी के लिए एक समर्पित फ्लोर होगा जिसमें बिलकुल नए ट्रेंड्स,  स्टाइल और डिज़ाइन देखने को मिलेंगे। उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए जोयआलुक्कास ने सभी ग्राहकों को उनकी खरीदारी के लिए मुफ्त उपहार निश्चित उपहार ऑफर से सम्मानित करने की घोषणा की है।
जोयआलुक्कास समूह के चेयरमैन व एमडीए श्री जोय आलुक्कास ने कहा रानी झाँसी रोड़, लुधियाना में बिलकुल नया शोरूम दुनिया भर में 200 शोरूम के हमारे विज़न 2020 की दिशा में एक और कदम है। हमारी परिकल्पना दुनिया को आभूषणों से सुसज्जित करना है और इसलिए हम अपनी उपस्थिति को बढ़ाते हुए जोयआ लुक्कास को दुनिया भर में ज्वेलरी पसंद करने वाले प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना चाहते हैं। मैं लुधियाना के सभी नागरिकों को हमारे नए शोरूम में पधारने हमारी ख़ास पारंपरिक पटियाला और पंजाबी ज्वेलरी के कलेक्शन को देखने और हमारे बेहतरीन उत्पादों और सेवाओं और हमारे मुफ्त निश्चित उपहार ऑफर का फायदा उठाने के लिए सादर आमंत्रित करता हूँ।
प्रथम मुफ्त निश्चित उपहार ऑफर अवधि के दौरान, ग्राहकों को हर खरीदारी पर मुफ्त होम अप्लायंस प्रदान कियाजाएगा। इस ख़ुशी के मौके पर ग्राहक पंजाब में सभी शोरूम्स में ख़ास ऑफर का फायदा ले सकते हैं, ग्राहकजोयआलुक्कास में खरीदी गई सभी ज्वेलरी पर मुफ्त मेंटेनेंस और एक साल के लिए मुफ्त बीमा का भी मज़ा लेसकते हैं।
जोयआ लुक्कास समूह के बारे में
अलग अलग व्यवसायों में रूचि रखने वाला जोयआ लुक्कास समूह एक मल्टी बिलियन डॉलर समूह है। यह समूह यूएई, सऊदी अरब बहरीन, ओमान, कुवैत,  क़तर, सिंगापुर, मलेशिया, यूके और भारत में अलग अलग व्यवसाय करता है। इस समूह के व्यवसायों में ज्वेलरी मनी एक्सचेंज, फैशन व सिल्क और मॉल शामिल हैं। जोयआ लुक्कास में दुनिया भर से 8,000 पेशेवर लोग काम करते हैं, और यह दुनिया में सबसे अधिक ज़िम्मेदारी वाले सम्मानित नेटवर्क के तौर पर जाना जाता है। 

Monday, April 29, 2019

हसरत फाऊंडेशन ने समाज सेवा का संकल्प फिर दोहराया

Apr 29, 2019, 7:41 PM
संगठन की मीटिंग में जुड़े कई और नए लोग 
लुधियाना: 29 अप्रैल 2019: (विशाल ढल्ल//पंजाब स्क्रीन)::  
हसरत फाऊंडेशन की एक विशेष बैठक स्थानीय चीमा चौंक में फाऊंडेशन के चेयरमैन जावेद मांगट की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में शहर के कई समाज सेवी संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया और समाज सेवा में अपना बनता योगदान डालने संकल्प दोहराया। इस मकसद के लिए विचार विमर्श भी हुआ। इस फाऊंडेशन के चेयरमैन जावेद मांगट ने कहा कि हमारी संस्था गरीब बीमार बच्चो के इलाज के लिए पटियाला, खन्ना, लुधियाना और चंडीगड़ में पहल कदमी कर रही है। उन्होंने नौजवानों से अपील की कि वह भी समाज के इन बेसहारा और जरूरतमंद बच्चे इलाज न होने की वजह से मौत के मुँह में न जाएँ। सो अपने प्रयासों के साथ अगर हम एक भी ज़िंदगी को बचा सकें तो हम परमात्मा की स्वामी एक रूह की सेवा करके अपना जीवन को सफल करने की कोशिश कर सकें। इस मौके पर डायरैक्टर सविता शर्मा ने कहा कि हम इलाज के लिए जो मदद करते हैं, वह हमारे सदस्यों और कई दानी सज्जन के सहयोग के साथ की जाती है, हमारे इन प्रयासों में अपना बनता योगदान डालने अधिक से अधिक लोग आगे आएं तांकि हम इन बेसाहारा और जरूरतमंद मरीज़ों का इलाज और भी बढ़िया ढंग के साथ करवा सकें। इस मौके पर कैमज़ सिंह डिप्टी पुलिस अटार्नी पंजाब, फ़ैशन ब्लागर सना चन्दोक, अमरजोत सिंह ऐम.डी रीगल फ़ैशन एंड फिटनेस स्टूडियो, राहुल बावा खन्ना, निपुण शर्मा वाहिगुरू ब्लड सेवा लुधियाना, गौरव तलवाड़ गारमैंट ग्रुप लुधियाना, दीक्षा कालडा, भावना आहूजा, चिराग़ धमीजा, सिमरनजीत सिंह प्रिंस, सुमरीती बराए, सोनी शर्मा, संदेश सहगल, डेजी पाहवा, फाउडेशन की टीम पटियाला, खन्ना, लुधियाना और चंडीगड़ से बड़ी संख्या में हाज़िर हुए।

दि चॉकलेट बॉक्स एंड लाउंज शुरू करने की घोषणा

Apr 29, 2019, 6:44 PM
घोषणा की एमबीडी ग्रुप ने एमबीडी नियोपोलिस लुधियाना में
लुधियाना: 29 अप्रैल 2019: (विशाल ढल्ल//पंजाब स्क्रीन)::
अनेक पुरस्कार जीतने वाले खाद्य एवं पेय ब्रांड - दि चॉकलेट बॉक्स एंड लाउंज ने लुधियाना के प्रमुख शॉपिंग ठिकाने-एमबीडी   नियोपोलिस के साथ मॉल्स में अपने आगमन की घोषणा की है।
विगत 15 वर्षों सेदि चॉकलेट बॉक्स एंड लाउंजजिसे अक्सर टीसीबी कहा जाता हैएमबीडी ग्रुप के स्वामित्व वाले पांच  सितारा होटलों में संचालन करता रहा है और इसे एमबीडी ग्रुप के सबसे नवीन ब्रांडों में से एक 
माना जाता है।
टीसीबी खाने पीने की अपनी नयी चीजोंअद्वित्तीय चयनआधुनिक  दिलचस्प प्रकृति की अपने शानदार पारंपरिक व्यंजनों के लिए जाना जाता है।अगले पांच वर्षों में तेजी से विस्तार के लिए टीसीबी की योजना मेंसंपूर्ण भारत के प्रमुख शहरों  राज्यों की राजधानियों में प्रीमियम हाइवे वाली जगहों पर और लक्जरी मॉल्स में 100 लाउंज खोलना शामिल है।
चॉकलेट बॉक्स एंड लाउंज बढिय़ा खाद्य पदार्थों और अपने प्रियजनों के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत करने केलिए एक आदर्श स्थान है। यह इस तथ्य की गवाही देता है कि पिछले 15 वर्षों में इस ब्रांड को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित  किया गया हैजैसे टाइम्सफूड गाइड एंड नाइटलाइफअवार्ड तथा एचटी हॉल ऑफ फ़ेम। ग्राहकों के निरंतर बदलते व्यवहार से तालमेल बनाते हुएटीसीबी में सिग्नेचर स्नैक्स प्रदान किये जाते  हैंजिनमें रैप्स,  बर्गरचिट चैट कॉम्बोसैंडविचसलादशेकमैकरूनचॉकलेटडिजाइनर केक और अनेक   ताजे मौसमी उत्पाद शामिल हैं।
चॉकलेट पसंद करने वालों के लिए तो यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। टीसीबी में गुणवत्ता और बेहतरीन सामग्री वालीचॉकलेट मिलती हैं। मैकरॉन की रंगीन रेंज उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं से कहीं बढक़र है और ये पल हमेशा याद रह जाते हैं। इसके अलावाकिसी विशेष अवसर को यादगार बनाने के लिए यहां डिजाइनर केकों की ढेरों वैरायटी मिलती हैं। 
सही दामों पर स्वादिष्ट और सेहतमंद मेन्यू में स्वाद से भरपूर सलाद की ऐसी रेसिपी मिलती हैंजो सलाद को डाइट वाले आहार की जगह एक बढिय़ा भोजन विकल्प में बदल देंगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग लोग प्रोटीनफाइबर और हैल्दी फैट के साथ पोषक तत्वों से भरपूरहैल्दी स्मूदी भी  चुन सकते हैं। स्थानीय स्वाद की बात करेंतो यहां गोकल सैंडविच और रैप मिलते हैंजैसे कि अचारी आलू टिक्की बर्गरजीरा ब्रेड के साथ सीक कबाब सैंडविच आदि। फटाफट कुछ अच्छा खाने के लिएखास तौर पर जब आपको भूख  लगी होटीसीबीपर चिट चैट कॉम्बो   मिलते हैंखास तौर पर गुड़ पारेनमक पारे और कटिंग चाय के साथ।
दि चॉकलेट बॉक्स एंड लाउंज मेंं खाने पीने की चीजों की जानकारी और उपलब्धता की बात करें तो एमबीडी  नियोपोलिस के खूबसूरत माहौल के चलते यह जगह  सिर्फ लुधियाना बल्कि पूरे देश में मौजूद आम कैफे  और पेस्ट्री शॉप्स की भीड़ से एकदम अलग है।नियोपोलिस मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर टीसीबी का दिलकश डिजाइन एक दोस्ताना खिंचाव उत्पन्न करता है। सुरुचिपूर्ण काउंटरभोजन की बढिय़ा सुगंधकरीने से की गयी सजावट और नि:शुल्क       वाई फाई क्षेत्र आपको एक शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए काफी है।चॉकलेट बॉक्स एंड लाउंज में एक और दिलचस्प पेशकश 'कम्युनिटी टेबल '   की हैजो कि एक लोकप्रिय   फ्रांसीसी डाइनिंग सीटिंग व्यवस्था है ताकि लोगों को सबके साथ बैठने का एक बेहतर अनुभव मिल सके।
'देश में खाद्य और पेय ब्रांडों की पेशकश करने के मामले में एमबीडी को एक नाम बनाने हेतु आपके सपोर्ट करने के लिए हम आपके कृतज्ञ हैं। फाइन डाइनिंग और कैजुअल डाइनिंग रेस्टोरेंट्स के माध्यम से नयी तरह के भोजन और संपूर्ण शानदार   अनुभव प्रदान करने केलिए एमबीडी की अच्छी-खासी ख्याति है। एक कदम आगे बढ़ाते हुएइस आइकोनिक मॉल में हमने दि चॉकलेट बॉक्स एंड लाउंज को एक खास फॉर्मेट में पेश किया है और इसलिएहम शहर के भोजन प्रेमियों के लिए नये अवतार में टीसीबी की पेशकश करते हुए काफी उत्साहित हैं, ' श्रीमती सतीश बाला मल्होत्राचेयरपर्सनएमबीडी ग्रुप ने कहा।

'हमने इस आधुनिक और शानदार ओपन कैफे - दि चॉकलेट बॉक्स एंड लाउंज को खास तरह से डिजाइन किया है, '  एमबीडी ग्रुप की एमडी सुश्री मोनिका मल्होत्रा कंधारी ने कहा, 'टीसीबी जिस तरह का सुरुचिपूर्ण और शानदार अनुभव देने का लक्ष्य रखता हैउसे देखते हुएहमने इसे   फ्रांसीसी टच देने की कोशिश की है ताकि यह स्थान आधुनिक और आकर्षक लगे। इसमें कई शानदार एलीमेंट जोड़े गये हैंजैसे कि डिजाइनर आर्ट कंसोलनक्काशीदार धातु में फूलों की झलक और यूरोपीय शैली के वेलेंसेस। इसके अलावानक्काशीदार कला केसाथ पूरे स्थान को प्रकाशवान किया गया है। प्राइवेसी प्रदान करने के लिए यहां धातु के अद्वित्तीय मेहराबलकड़ी का फर्श और सुनहरी आभा प्रदान की गयी है। इन सब विशेषताओं के चलते यह स्थान  सिर्फ लुधियाना बल्कि देश भर में मौजूद अन्य कैफेज से एकदमअलग है।'
एमबीडी ग्रुप की जेएमडीसुश्री सोनिका मल्होत्रा के शब्दों मेंयह समर्पण की भावना ही है जिसके चलते   अनेक वर्षों से एमबीडी समूह ने टीसीबी के रूप में एक सफल खाद्य एवं पेय ब्रांडों का गुलदस्ता तैयार किया  है। एमबीडी नियोपोलिस लुधियाना में दि चॉकलेट बॉक्सएंड लाउंज का यह नवीनतम आउटलेट प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण रणनीति के साथ अंतराष्ट्रीय प्रारूप पर एक नवीनतम पेशकश है। हम इस तरह के रेस्टोरेंट कांसेप्ट में बहुत तरक्की की उम्मीद करते हैं और यह इस दिशा में हमारा पहला   कदम है। हम हाई स्ट्रीट औरलक्जरी मॉल्स में टीसीबी लाउंज के तेजी से बढ़ते विस्तार को देख रहे हैंजिसका लक्ष्य   अगले 5 वर्षों में पूरे भारत में 100 ऐसे लाउंज खोलने का है।'
एमबीडी नियोपोलिस के बारे में
पंजाब की वाणिज्यिक राजधानी लुधियाना में एमबीडी ग्रुप द्वारा विकसित रिटेल एंड एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन एमबीडी नियोपोलिससही मायने में पहला मिश्रित उपयोग का ठिकाना है। यह वैज्ञानिक ढंग से और अंतर्राष्ट्रीय फॉर्मेट पर योजनाबद्ध तरीके से विकसित कियागया है और पंजाब में   पहला स्थान हैजिसमें शहर का पहला 5- सितारा डीलक्स होटललक्जरी और प्रीमियम रिटेल  मनोरंजन का संयोजन है और जिसमेंं मल्टीप्लेक्सेस  मल्टीलेवल कार पार्किंग भी शामिल हैं। ब्रांड एमबीडी नियोपोलिस के तहतमॉल औरमल्टीप्लेक्स के साथ ठीक ऐसा ही एक स्थान जालंधरपंजाब में भी हैजहां कई प्रीमियम और लक्जरी रिटेल ब्रांड मौजूद हैं।
एमबीडी समूह के बारे में
भारत में छह दशकों के अनुभव के साथ अग्रणी शिक्षा कंपनियों में से एक, 1956 से संचालितएमबीडी समूह अपने संस्थापकश्री अशोक कुमार मल्होत्रा की दूर दृष्टि द्वारा निर्देशित  -लर्निंगस्टेशनरीएम-लर्निंगस्किल डवलपमेंटविकासक्षमता निर्माण कार्यक्रमपर्यावरण के अनुकूल नोटबुकपेपर मैन्युफेक्चरिंगआईसीटी इन्फ्रास्ट्रक्चरआतिथ्यरियल एस्टेटमॉल और प्रबंधन सहित विभिन्न उद्योगों में विविधता लाया है। समूह की उपस्थिति यूकेमध्य पूर्वदक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका सहित विभिन्न देशों में है।
एमबीडी हॉस्पिटेलिटी के बारे में
आतिथ्य के क्षेत्र में 18 से अधिक वर्षों के अनुभव के बादएमबीडी ग्रुप द्वारा प्रबंधित सभी होटलों ने विभिन्नश्रेणियों में कई पुरस्कार जीते हैंचाहे वह सर्वश्रेष्ठ होटल का पुरस्कार हो या सर्वश्रेष्ठ रेटेड रेस्तरां का।
वर्ल्ड लक्जरी अवार्ड विजेता रेडिसन ब्लू एमबीडी होटलनोएडा नेखुद को सहजरीगल और शानदार होने के अनुभव की चाह रखने वालों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विलासिता और आराम को फिर से परिभाषित किया है।एशिया पैसिफिक के बेस्ट परफॉर्मिंगफ्रेंचाइज्ड होटल ऑफ कार्लसन रेजिडोर होटल ग्रुप में उच्चतम अतिथि   स्कोर के साथ इसे रैंक किया गया है।यह होटल मनोरंजन और खरीदारी के अनेक विकल्पों के साथ सेक्टर 18 में स्थित है।
रैडिसन ब्लू होटल एमबीडी लुधियानाएमबीडी समूह का दूसरा उद्यम है और यह इस क्षेत्र का पहला      सितारा डीलक्स होटल है। यह होटल एकांतविलासिता और आराम प्रदान करता है और स्टाइलिश आंतरिक सज्जा के साथ शानदार   ढंग से विस्तृत एमबीडी प्रिवीकलेक्शन उपलब्ध कराता है। इसका सबसे बड़ा बेंक्वेट हॉल और पुरस्कार विजेता फूड कांसेप्ट इसे बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए उपयुक्त स्थान बनाती है।
एमबीडी स्टीजेनबर्गर भारत में जर्मन हॉस्पिटेलिटी देने का वादा करता है। दुनिया भर में 55 से अधिक मनोरम स्थानों के साथड्यूश हॉस्पिटेलिटी-होटलों की सबसे बड़ी जर्मन श्रृंखला विविधता और त्रुटिहीन आतिथ्य के लिए मशहूर है। यह संयुक्त उद्यम उत्कष्ट वैश्विकमानकों को सुनिश्चित करते हुए भारतीय मेहमानों के लिए जर्मन अनुभव प्रदान करता है। इसका लक्ष्य अगले 15 वर्षों में भारत में कम से कम 20 नये होटल खोलना है।               जेवी-जेफि के तहतफ्लेगशिप होटल एमबीडी स्टीजेनबर्गर व्हाइटफील्ड बेंगलुरु में स्थित है।
बजट होटल सेगमेंट में गुणवत्तापूर्ण आवास की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि को देखते हुए एमबीडी ग्रुप ने एमबीडी एक्सप्रेस की शुरुआत की हैजो एक एक्टिव बे्रकसांस्कृतिक अनुभव और किफायती दामों पर परिवार के साथ एक नए गंतव्य की खोज पूरी पूरी करता है।