Saturday, July 27, 2019

जैन गर्ल्ज़ स्कूल की छात्राओं ने दिखाया कला में अपना कमाल

Jul 27, 2019, 1:48 PM
आर्टस एंड क्राफ्ट्स में नज़र आई आसमान छूती प्रतिभा की उड़ान 
लुधियाना: 27 जुलाई, 2019: (कार्तिका सिंह//पंजाब स्क्रीन):: 
किसी भी बच्चे का असली विकास सिर्फ किताबों को रटने से नहीं बल्कि खेल-कूद के साथ साथ अन्य रचनात्मक गतिविधियों से भी होता हैं परन्तु आज की भागदौड़ में वो बचपन जो कभी  पेड़ पर चढ़ने या लुका-छुपी खेलने में हुआ करता था वह कहीं खो गया है। आज के दौर के बच्चे पढ़ाई का ज्ञान हासिल करने के लिए नहीं बल्कि परीक्षा में अवल्ल आने के करते है। उनके कैरियर को इसी कसौटी पर परखा जाता है जो की पुर्णत्या गलत भी है।  उनकी प्रतिभा उनके परीक्षा के अंकों से आँकीं जाती हैं।  ऐसे में कुछ बच्चे जो परीक्षा के इलावा किसी और क्षेत्र में अवल्ल आ सकते हैं, हमेशा के लिए टूट जाते हैं। लेकिन कुछ संस्थाए बच्चों के चहुंओर विकास को ध्यान में रखते हुए उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करती हैं।  इन्ही में से एक है जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल। लड़कियों की शिक्षा में अग्रणीय इस स्कूल ने बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए 'आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स' का आयोजन किया। इसमें प्रत्येक कक्षा के अलग-अलग बच्चो ने अपनी काबिलियत के अनुसार अलग अलग कला कृतियां बनाईं।  इनमे हार्ड क्ले, पेपर बैग, कटोरियाँ, पेन स्टैंड और फोटो-फ्रेम आदि बनाये गए।  इन चीज़ों को बनाते इन बच्चों के चेहरों पर जो चमक  थी वह दिल  आई थी। मन का अंदर से आई थी। इसका किसी मेकअप से कोई लेनादेना नहीं था। भगवान ने दुनिया बनाई थी और उसी का अंश इन बच्चों में भी महसूस हुआ। इन बच्चों ने अपनी टी सी दुनिया-क्राफ्ट्स के क्षेत्र में बनाई। पुस्तकीय ज्ञान की परिधि से बाहर जा कर भी हमें देखना होगा कि किस बच्चे में क्या क्या छुपा है। उस प्रतिभा को पहचानने के ही प्रयास किया जैन स्कूल ने। 
इस अवसर पर स्कूल के मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन श्री सुखदेव राज जैन, प्रधान श्री नंद कुमार जैन, सेक्रेटरी श्री राजीव जैन व् मैनेजर श्री अरविंग कुमार जैन मौजूद थे। स्कूल के प्रिंसिपल श्रीमती मीना गुप्ता जी ने बच्चो को अपनी ज़िन्दगी में आगे बढ़ने और इस तरह के कार्यकर्मो में भाग लेने के उत्साहित किया।  

No comments: