Tuesday, July 23, 2019

लुधियाना की नाजुक श्याम पुरी बनी मिसेज वर्ल्ड 2019

Jul 23, 2019, 7:23 PM
इंडियन वूमेन ऑफ इनफ्लुएंस अवॉर्ड 2019 से विशेष सम्मान

लुधियाना: 23 जुलाई 2019: (विशाल//पंजाब स्क्रीन)::
लुधियाना की मिसेज वर्ल्ड 2019 का खिताब जीतने वाली नाजुक श्याम पुरी ने जीता और साथ इंडियन वूमेन ऑफ इनफ्लुएंस अवॉर्ड 2019  से नवाजा गया। उनको 25 जून को इंडियन वूमेन ऑफ इनफ्लुएंस अवॉर्ड 2019  से नवाजा और 29 जून को मिसेज वर्ल्ड 2019 का खिताब जीता। जो कि उन्हें यूके पार्लियामेंट से बैरोनेस वर्मा, एमपी वरिंदर शर्मा, एमपी कैरलाइन स्पेंसर ऒर डॉ गुनप्रीत काहलों की तरफ से जीता।
मिसेज इंडिया 2018 का खिताब अपने नाम कर चुकी नाजुक श्याम पुरी ने अब ब्रिटेन में भी इंडियन वूमेन ऑफ इन्फ्लुएंस अवार्ड भी जीता है इसके साथ ही उन्होंने ब्रिटिश पार्लिमेंट में कॉफी टेबल बुक पर एडिशन में स्मार्ट भारतीय महिला को शामिल किया गया है। जिसमें नाजुक श्यामपुरी भी शामिल है।ब्रिटेन के सांसदों की ओर से उनको सम्मानित किया गया है।नाजुक श्याम पुरी ने बताया कि उनको विशेष तौर पर सम्मानित किया गया है उन्होंने कहा कि समाज सेवा के साथ-साथ उनकी और से कई और भी कार्य किए जा रहे हैं। जिनमें मुफ्त पढ़ाई आदि शामिल है नाजुक ने बताया कि उनकी उपलब्धियां उनके पति श्याम पूरी और परिवार के सहयोग के साथ ही चलती हैं।इस दौरान उन्होंने औरतों को भी एक संदेश दिया कि जमीनी स्तर पर काम करना जरूरी है और जो आप करने की इच्छा हमें समाज भलाई के कार्य करने चाहिए।

No comments: