Sunday, August 06, 2017

टेकस्टाइल हौज़री कामगार यूनियन का तीसरा सम्मेलन 13 अगस्त को

Sun, Aug 6, 2017 at 8:03 PM
सुबह 9 वजे होगा सम्मेलन और शाम 4 बजे होगी मज़दूर सभा
लुधियाना: 6 अगस्त 2017: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 
फाईल फोटो 

लुधियाना के हौज़री मज़दूरों को एकजुट करने के मकसद से टेकस्टाइल हौज़री कामगार यूनियन निरंतर सक्रिय है। इसी संबंध में इस बार 13 अगस्त को तीसरे आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं।  
आज टेकस्टाइल हौज़री कामगार यूनियन की कमेटी की मीटिंग हुई जिसमें यूनियन का तीसरा सम्मेलन करने का फैसला लिया गया। मीटिंग मे मौज़ूद यूनियन के कमेटी सदस्यों ने आज के समय मज़दूरों के आर्थिक हालातों, कारखानों में हो रहे लूट-शोशन, श्रम कानून लागू ना होना तथा कारखानों में हो रही गैरकानूनी छंटनी जैसी समस्यायों पर गहन विचार-चरचा करते हुए फैसला लिया कि ऐसे हालातों में मज़दूरों को संगठित करने व यूनियन को और मज़बूत करने की जरूरत है। इसी लिए यूनियन का तीसरा  तीसरा सम्मेलन करने का फैसला लिया गया। 13 अगस्त 2017 दिन रविवार को मज़दूर पुस्तकाल्य मकान न. 4135, ताज़पुर रोड़ लुधियाना पर सुबह 9 बजे सम्मेलन होगा जिसमें जनवादी तरीके से नई नेतृतवकारी कमेटी का चुनाव किया जाएगा। इसी दिन शाम 4 बजे मजदूर सभा भी की जाएगी। 
इस संबंध में और विवरण लेना हो तो सम्पर्क करें राजविंदर से जो टेकस्टाइल हौकारी कामगार यूनियनके अध्यक्ष हैं और उनका मोबाईल फोन नंबर है:9888655663

No comments: