Friday, May 19, 2017

मोदी जी के पाकिस्तान जाने के बाद भी हमले तेज़-INTUC

Fri, May 19, 2017 at 3:47 AM
डा. अग्रवाल ने किये भाजपा सरकार पर कई सवाल 

लुधियाना: 19 मई 2017: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 
पंजाब की सत्ता मिलते ही कांग्रेस और कांग्रेस से जुड़े संगठन पूरी तरह सक्रिय हो कर दिन रात एक कर रहे हैं। इन संगठनों में ही एक संगठन है इंटक का। कांग्रेस का यह ट्रेड यूनियन विंग जहां राज्य भर के मज़दूरों को इंटक से जोड़ रहा है वहीँ सियासी मोर्चे पर भी लोहा ले रहा है। सुविज्ञ सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस समर्थक मज़दूर संगठन इंटक के के तीन प्रमुख गुट हैं। इनमें से एक गुट दिनेश सुंदरियाल के नेतृत्व में सरगर्म है। इस गुट ने हाल ही में जहां बेलन ब्रिगेड प्रमुख अनीता शर्मा को अपने साथ जोड़ा वहीं वाम नेता मास्टर फ़िरोज़ को भी अपने साथ लाने में सफलता हासिल की। अब यह गुट उस काम में बाज़ी मार रहा है जिसमें कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की राज्य सरकार भी पूरी तरह से मैदान में नहीं आ पायी। 
इस गट के प्रवक्ता डॉ प्रदीप अग्रवाल ने केंद्र सरकार के 3 साल पूरे होने पर मोदी सरकार  की तीखी आलोचना की है। डाक्टर अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने हर साल 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया पर हालत यह है जिन नौजवानों के पास नौकरी है उन्हें निकाल दिया गया है।
साथ ही यह भी कहा कि कच्चे तेल की कीमत में लगातार कमी आने के बावजूद सरकार ने तेल पर टैक्स 70 फीसदी से बढ़ाकर 150 फीसदी कर दिया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के तीन साल पूरे हो रहे हैं। इन तीन सालों में सरकार के कामकाज, नक्सल, बेरोजगारी, क्राइम आदि समस्याअों को लेकर ट्विटर पर  फेसबुक पर व्हाटसअप पर भी लोगो ने मोदी सरकार को घेरा है। इसके अलावा कांग्रेस ने भी मोदी सरकार को विफल करार दिया है। अग्रवाल ने कहा सांप्रदायिक सौहार्द्र, दलित सुरक्षा और भाईचारे के नुकसान का आरोप लगाया। उन्हीने कहा कि सरकार ने किसानों से किए वायदे भी पूरे नहीं किए। फसल बीमा योजना का वादा भी पूरा नहीं हुआ। फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य का वादा भी पूरा नहीं किया गया।  डॉक्टर अग्रवाल ने कहा कि वो 15 लाख रुपये कहां हैं जो लोगों के खाते में आने वाले थे। गौरतलब है की अमित शाह इस वायदे को चुनावी जुमला करार दे चुके हैं। 

अग्रवाल ने यह भी कहा कि आज महिलाओं के खिलाफ क्राइम बढ़ता जा रहा है। आजाद भारत के बाद इतना क्राइम पहली बार हो रहा है बेरोजगारी तो लगातार बढ़ती जा रही है।  उन्होंने पूछा की क्या सब कुछ महंगा हो गया है या मैं गरीब हो गया हूं?  साथ ही यह सवाल भी दागा कि बीजेपी अपने 3 साल पूरे होने का जश्न मना रही है पर जनता के कल्याण के लिए इस सर्कार ने किया ही क्या है? डाक्टर अग्रवाल ने कहा कि  मोदी सरकार घरेलू व विदेशी हर मोर्चे पर बुरी तरह विफल रही है।  डाक्टर अग्रवाल ने यह सवाल कई बार दोहराया कि आखिर 3 साल में बीजेपी सरकार क्या किया है? डाक्टर अग्रवाल ने कहा की डॉ. मनमोहन सिंह कभी पाकिस्तान नहीं गये, मोदी जी के पाकिस्तान जाने के बाद भी हमले हो रहे हैं, क्या यही राष्ट्रवाद है? 

No comments: