Sunday, April 23, 2017

आज भी वही कुछ जो कांग्रेस करती थी-बीएमएस नेता राठौर

BMS से सबंधित म्युनिस्पल वर्कर्ज़ यूनियन का अधिवेशन 
लुधियाना: 23 अप्रैल 2017: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::  For More Pics Please Click Here
कर्मचारियों के मामले में जो नीतियां कांग्रेस सरकार की थीं वही नीतियां आज भी जारी हैं। इस पर हमारी बातचीत और संघर्ष आज भी लगातार जारी है। इसलिए भविष्य में क्या होगा इसकी आशा भी है लेकिन आज की तारीख में कर्मचारियों के भले के लिए कुछ भी ठोस नहीं हुआ। यह बात आज यहां अखिल भारतीय मज़दूर संघ के उपाध्यक्ष करतार सिंह राठौर ने पंजाब स्क्रीन के साथ एक भेंट में कही। वह यहां के आर्य स्कूल में बीएमएस से सबंधित निगम कर्मचारी संगठन म्युनिस्पल वर्करज यूनियन (रजि.) 41 के  में भाग लेने के लिए आये हुए थे। उन्होंने सियासत से ऊपर उठते हुए खुल कर मज़दूर हितों की बात की और कहा कि भारतीय मज़दूर संघ मज़दूर हितों की रक्षा से कभी पीछे नहीं हटेगा। इस भेंट के समय उनके साथ बी.एम.एस. के साथ कई स्थानीय नेता भी मौजूद थे। सीनियर डिप्टी  मेयर सुनीता अग्रवाल ने मीडिया के साथ भेंट में कहा कि इन कर्मचारियों की मांगें बहुत छोटी छोटी हैं। हम इनकी सभी सम्भव मांगें स्वीकार करने कराने के प्रयास में हैं।
For More Pics Please Click Here
उन्होंने स्पष्ट कहा कि मज़दूर कानूनों में तबदीली को लेकर जो नीतियां कांग्रेस सरकार बनाना चाहती थी वही नीतियां आज की सरकार भी बनाना चाहती है। आंगनवाड़ी, मिड डे मील वर्कर और आशा वर्करों को कर्मचारी बनाने के जो वायदे हुए थे वे आज भी पूरे नहीं हुए। उन्हें  कर्मचारी नहीं बनाया गया। पांच मंत्रियों ने इस बात का आश्वासन भी दिया था लेकिन बाद में सरकार इससे पीछे हट गयी। उन्होंने अपनी यह मांग दोहराई कि  कर्मचारियों को उनके बनते हक दिए जाएं।
For More Pics Please Click Here
इस  मौके पर  भारतीय मज़दूर संघ पंजाब के महामंत्री गुरमेज सिंह, बीएमएस लुधियाना के नागेश्वर सिंह, भागीरथ पालीवाल, राम जतन पाल, जिया लाल  गौतम और कई अन्य सक्रिय कार्यकर्ता और नेता भी शामिल थे। इस अधिवेशन में श्री राठौर का गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ। हालांकि वह निश्चित समय के मुताबिक कुछ देरी से वहां पहुंचे लेकिन यूनियन सदस्यों का उत्साह देखने लायक था। यूनयन सदस्यों ने उनके स्वागत में गर्मजोशी के साथ नारे लगाए गए।  For More Pics Please Click Here 
नगर निगम लुधियाना की सीनियर डिप्टी  मेयर सुनीता अग्रवाल भी विशेष तौर पर पहुंची। उन्होंने ने भी कहा कि  कर्मचारियों की मांगों की तरफ विशेष ध्यान  दिया जायेगा। पंजाब स्क्रीन के साथ एक भेंट में उन्होंने कहा की यह निगम के बहुत ही छोटे छोटे कर्मचारी हैं। इनकी मांगें भी बहुत छोटी छोटी हैं।सुश्री सुनीता अग्रवाल ने कहा कि  जो मुझसे और मेयर साहिब से बन पड़ेगा हम इनकी मांगों को मानने और लागो कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सीवरेज की सफाई के दौरान हुई मौतों और अन्य हादसों के संबंध में पूछे जाने पर मैडम अग्रवाल ने कहा कि गैस का मामला बहुत गंभीर है।  कोई भी कहे इनको बिना किट के सीवरेज में जाना ही नहीं चाहिए।  कोई दबाव डाले तो सीधा मुझे मिलें। सावधानी वश सीवर के ढक्क्न को काम से दो घंटे पहले खुला छोड़ा जाये तांकि गैस निकल जाये। इसके बाद भी माचिस की तीली जला का र देखा जाये कि कहीं गैस कहीं पर रुकीहुई तो नहीं या रिस तो नहीं रही। उन्होंने आश्वासन दिया कि  इन कर्मचारियों की हर मांग पूरी की जाएगी।  

No comments: