Saturday, January 28, 2017

नारी में छिपी प्रतिभा को सामने लाने का एक और आयोजन

 Sat, Jan 28, 2017 at 5:38 PM
50 मॉडल्ज़ ने दिखाई अपनी अपनी प्रतिभा-फाईनल  फरवरी में 
लुधियाना:  28 जनवरी 2017: (कार्तिका सिंह//पंजाब स्क्रीन);
अब महिला को आधी दुनिया कहो या अर्धांगिनी---बात कहने को तो सही है लेकिन हकीकत में होता क्या है? जो कहा जाता है उसे ज़िन्दगी में उतारा नहीं जाता। शायर को आज भी कहना पड़ता है-औरत ने जन्म दिया मर्दों को -मर्दों ने इसे बाजार दिया। आधी दुनिया अर्थात नारी शक्ति की प्रताड़ना आज के आधुनिक युग में भी जारी है। घर गृहस्थी के झमेलों में फंसी नारी की सारी उम्र निकल जाती लेकिन उसकी प्रतिभा को उड़ान नहीं मिलती। उसका बचपन, उसका यौवन कब बुढ़ापे से गुज़रता हुआ श्मशान तक पहुंच जाता है इसकी कभी चर्चा भी नहीं होती। नारी के अंदर छिपी कला, उसकी प्रतिभा और उसके टेलेंट को बाहर लाने के प्रयास होते तो हैं लेकिन बहुत ही कम।  एक ऐसा ही प्रयास हुआ है आज लुधियाना में। इसे नाम दिया गया Mrs Vogue जिसमें भाग लेने की शर्त राखी गयी शादीशुदा होना। उम्र रखी गयी 22 से 45 वर्ष तक। आज इसमें भाग लिया करीब 50 मॉडल्ज़ ने जिनमें से तकरीबन 30 का चयन हो जायेगा फाईनल  के लिए जिसका आयोजन फरवरी में होना है।
गौतम जैन और अंगद गिल की तरफ से हुए इस आयोजन में महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी थी चयन की।  जज के तौर पर इस ज़िम्मेदारी को निभाया-फैशन ब्लॉगर सन चंडोक और डाइटीशियन सानिया गुप्ता ने। 

1 comment:

HindIndia said...

बहुत ही अच्छा article है। .... Thanks for sharing this!! :)