Sunday, September 04, 2016

ईद-उल-जुहा 13 सितम्बर को: शाही इमाम

Sun, Sep 4, 2016 at 3:29 PM
इस दिन दुनिया भर में मुसलमान ईद की नमाज पढक़र कुर्बानी करते हैं
लुधियाना: 4 सितम्बर 2016: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):ईद-उल-जुहा (बकरीद) की नमाज 13 सितम्बर दिन मंगलवार को पंजाब भर में अदा की जायेगी। यह ऐलान आज यहां प्रदेश के मुस्लिम धार्मिक केंद्र से पंजाब के शाही इमाम व रूअते हिलाल कमेटी पंजाब के अध्यक्ष मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने किया। शाही इमाम ने बताया 13 सितम्बर को इस्लामी महीना जिलहिज्जा की 1० तारीख है और इस दिन दुनिया भर में मुसलमान ईद की नमाज पढक़र कुर्बानी करते हैं। उन्होंने बताया कि इस ईद के मौके पर अल्लाह के नबी हजरत इब्राहीम (अल.) की सुन्नत अदा करते हुए मुसलमान कुर्बानी करते हैं। मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने सभी पंजाब वासियों को ईद की मुबारकबाद दी। 

No comments: