Thursday, February 19, 2015

हैरी बवेजा, इक़बाल माहल और कई अन्य 26 को लुधियाना में

Thu, Feb 19, 2015 at 3:58 PM
गुरप्रीत सिंह खुराना की देखरेख में स्वागत की तैयारियां शुरू
लुधियाना: 19 फ़रवरी 2015: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
भ्याचारक लोक मंच पंजाब की तरफ से एक मीटिंग का आयोजन डा.ए वी एम स्कूल में चेयरमैन गुरप्रीत सिंह खुराना की अध्यक्ष्ता में की गई। मीटिंग की अध्यक्षता के संबंध में मातृ  भाषा दिवस के कार्यक्रमों के इंचार्ज हरप्रीत सिंह मान ने बताया कि दिनांक 26 फ़रवरी 2015 दिन गुरूवार को राष्ट्रीय मातृ  भाषा दिवस  को समर्पित परिवारिक सभ्याचारक स्तर  ते इस स्कूल की तरफ से ईसा नगरी पुली नजदीक मिनी रोज गार्डन में सवेरे 10 से शाम 3 बजे तक विशेष आयोजन करवाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर शौकत अली, प्रसिद्ध पंजाबी गायक हरभजन मान ,रविंदर गरेवाल ,एमी विरक ,कुलबीर झिझंर ,हरजीत हरमन ,इंद्रजीत निकू मंजीत रूपोवालीआ , सुखविंदर सुखी ,फ़िरोज खान ,सीरा जसवीर से इलावा अनेका कलाकार ,लेखक बुद्धिजीवी और पंजाब की महान शख़्शियते इस समागम की रोनक बढ़ाएगी। चेयरमैन गुरप्रीत सिंह खुराना ने कहा की इस समागम में इकबाल माहल रेडियो किंग ,टीवी कैनेडा ,सतिंदरपाल सिंह सिधवा पंजाबी लहिरा रेडियो टोरांटो ,मुख्य तौर पर विदेश से पहुंच रहे है। स्कूल के प्रधान राजीव कुमार लवली ने समागम की जानकारी देते हुए बताया कि  फिल्म निर्देशक हैरी बवेजा ,पंजाब जागृती मंच के सचिव दीपक बाली , स्वर्गीय सरदार जगदेव सिंह जस्सोवाल जी की धर्म पत्नी बीबी सुरजीत कौर जी ,प्रसिद्ध पंजाबी गायक हरभजन मान और प्रसिद्ध पंजाबी गायक पाली देतवालिया का विशेष तौर पर सम्मान किया जाएगा। इस मींटिग में गुरदीप सिंह सैनी , तलविंदर सिंह नोनू ,अरविंदर सिंह लक्की  ,रोबिन कोहली ,दीपक सचदेवा ,रविंदर सिंह गुलाटी ,रविंदरपाल सिंह  राजा ,अमनदीप सिंह अमन ,रजिंदर सिंह सिबल ,डॉ विपन ,परमवीर सिंह नूरवाला ,हरविंदर सिंह कलेर ,गुरदीप सिंह बोबी ,अवतार सिंह मदान हरसिमरन जीत मिठू मजूद रहे। 



No comments: