Wednesday, October 15, 2014

पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि जल्द मुहैया करवाई जाये

 Wed, Oct 15, 2014 at 6:55 PM
डाक्टर राजकुमार वेरका ने दिए वेलफेयर अधिकारी को आदेश 
लुधियाना: 15 अक्टूबर 2014: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
जमालपुर की आहलूवालिया कॉलोनी में फर्जी एनकाउंटर के मामले में आज राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार वेरका के समक्ष लुधियाना पुलिस के डी एस पी लखबीर सिंह पेश हुए और उन्होंने बताया कि इस केस में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए गया है। 
शिकायतकर्ता मृतक लड़कों के पिता सतपाल सिंह ने आयोग के समक्ष गुहार लगाई कि उनकी जान को खतरा है। इस पर डी एस पी ने कहा कि शिकायतकर्ता और उसके परिवार की सुरक्षा को यकीनी बनाया जायेगा। डॉक्टर वेरका ने कहा कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया करवा दी जाये। पीड़ित सतनाम सिंह ने गुहार लगाई कि अभी तक पी ओ ए एक्ट के अधीन मिलने वाला मुआवजा राशि उनको नहीं मिली है जिसपर डॉक्टर वेरका ने जिला सोशल वेलफेयर अधिकारी लुधियाना को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी करके पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि मुहैया करवाई जाये।  

No comments: