Thursday, October 30, 2014

बेसब्री से हो रहा है भगवान जगन्नाथ जी का इंतज़ार

Thu, Oct 30, 2014 at 5:11 PM
निमंत्रण पत्र देने का अभियान हुआ और तेज़ 
लुधियाना, 30 अक्टूबर 2014: (रेक्टर कथूरिया//पंजाब स्क्रीन):  
 जगन्नाथ रथयात्रा के उपलक्ष्य में शुरू हुए २१ दिवसीय प्रभात फेरी एवं संध्या फेरी की श्रृंखला में संध्या फेरी का आयोजन चन्द्र नगर स्थित पार्षद नरिन्द्र ङ्क्षसह मल्ली के निवास पर हुआ। इस अवसर पर अपार ङ्क्षसह मल्ली, पार्षद पति राजेश शर्मा ङ्क्षमटू, पार्षद रेणु शर्मा, नरोत्तम दास ने जगन्नाथ जी की प्रथम आरती कर संध्या फेरी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हरिनाम संकीर्तन करके तरसेम प्रजापत ने कहा कि भगवान का नाम गली गली उच्चारण करने से जीव को चैतन्य महाप्रभु की साक्षात कृपा प्राप्त होती है। 
उन्होंने कहा कि कलियुग में मोक्ष प्राप्ति के लिए यह हरिनाम संकीर्तन ही केवल सहारा होना चाहिए। तभी जीव की नैय्या भव से पार हो सकती है। चन्द्र नगर से शुरू हुई संध्या फेरी श्रद्धालुओं के मन मंदिर तक पहुंच गई। श्रद्धालु विशेषकर महिलाएं जगन्नाथ जी की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखी। लोग बड़े बजुर्गों को जगन्नाथ जी के लघु रथ के समक्ष लाकर उन्हें त्रिलोकीनाथ का आशीर्वाद दिला रहे थे। ऐसा दिव्य नजारा देखकर नास्तिकों के मन में भी श्रद्धा की घंटियां बज रही थीं। 
संध्या फेरी के विश्राम पर बनवारी लाल कश्यप, सुखदेव भनोट, कमलजीत बाजवा, राजिन्द्र राणा, आशू कपूर, राजेश साहनी, राज शर्मा एडवोकेट, डा. सुशील शर्मा, वरिन्द्र शर्मा बॉबी, प्रवीण अग्रवाल मुकिम, अंबुजेश शर्मा, प्रमोद गर्ग, नरेश शर्मा, विनय शर्मा, गतिक शर्मा आदि ने जगन्नाथ जी की आरती की। इस दौरान बेक फार यू के कृष्ण लाल चरेया, रॉ1सी चरेया, सन्नी चरेया ने बताया कि रथयात्रा मार्ग पर बेक फार यू विशाल मंच लगाकर जगन्नाथ जी का भव्य स्वागत करेगा। वहीं एस.बी. अग्रवाल ने कहा कि दी न्यू इंडिया इंश्योरैंस क6पनी विशाल मंच लगाकर जगन्नाथ जी का स्वागत करेगी। इस मंच से अनेकों प्रकार की मिठाईयां बांट कर क6पनी के तमाम सदस्य अपनी खुशी एवं भ1ित का इजहार करेंगे। इस दौरान विपन सूद काका, संजीव ङ्क्षसगला, राकेश गंभीर, राज अरोड़ा, मनोहर वर्मा के संयोजकत्व में महानगर के विभिन्न गणमान्यों को निमंत्रण दिये गये, जिनमें गौरव मल्होत्रा एंड क6पनी ओसिज के गौरव मल्होत्रा, हलका इंचार्ज आत्म नगर कांग्रेस कुलवंत ङ्क्षसह सिद्धू, विधायक मनप्रीत ङ्क्षसह एयाली, पूर्व डिप्टी स्पीकर सतपाल गोसाई, विधायक भारत भूषण आशू, आदि शामिल थे। वहीं स्कूलों में होलीपथ स्कूल, एक मुस्कान स्कूल, बी.सी.एम. शास्त्री नगर की परमजीत कौर, आर.एस. माडल स्कूल के श्री कालड़ा, गुरु नानक पब्लिक स्कूल की प्रिंसीपल मोना ङ्क्षसह सहित दर्जनों स्कूलों व कालेजों को निमंत्रण दिये गये।
  

No comments: