Monday, February 17, 2014

लुधियाना में भी पहुंची "आप" के उत्साह की आंधी

तूफानी रफ्तार  से हुआ "आप' के प्रत्याशी फूलका  का स्वागत
लुधियाना: 17 फरवरी 2014: (रेकटर कथूरिया//पंजाब स्क्रीन): 
"आप" ने बजाया चुनावी बिगुल 
लोकसभा चुनावों का बिगुल बजते ही  आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इस पहली सूची में दिए  गये 20 नामों ने  आप के सियासी विरोधियों को नई चिंता में  डाल दिया है। लुधियाना के साथ  समय तक अटूट संबंध वाले एच एस  फूलका जब "आप" का लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहुंचे तो जगह जगह  पर उनका स्वागत बहुत ही गरमजोशी के साथ हुआ। हालांकि इन स्वागती समारोहों की रफ्तार भी तूफानी थी फिर भी श्री फूलका और उनकी टीम का कार्यक्रम दो-दो  चार-चार मिनट करते करते घण्टों लेट होता गया। इसके बावजूद भी उनके वाले उनका इंतज़ार करते रहे बहुत ही  प्रेम के साथ। लुधियाना के चौड़ा बाज़ार में उनके स्वागत में एक  आयोजन रखा राष्ट्रीय विकास मंच ने। इस कार्यक्रम की खासियत  कि लोगों ने मनमर्ज़ी के सवाल पूछे। कई सवाल तो आज के मुख्य मुद्दे से पूरी तरह हट कर भी पूछे गए। इसके बावजूद श्री फूलका ने हर सवाल का जवाब विस्तार से दिया और लोगों को संतुष्ट किया। 
श्री फूलका ने बताया कि लुधियाना के साथ उनका संबंध बहुत ही पुराना है। वह भी यहाँ  के पढ़े लिखे हैं और उनके जीवन का सुनहरी काल इसी शहर में  व्यतीत हुआ और उनकी पत्नी का भी लुधियाना के साथ अभिन्न नाता रहा। इसलिए हर लिहाज़ से लुधियाना उनका अपना शहर है और यहाँ के लोग उनके अपने हैं।
राष्ट्रीय विकास मंच के प्रमुख गुरिंदर सूद ने श्री फूलका को सुस्वागतम कहते हुए आश्वासन दिया कि वह देश में बदलाव के लिए "आप" जैसी  ईमानदार पार्टी के इस कर्मठ प्रत्याशी श्री फूलका को हर देंगें। इस अवसर पर श्री फूलका ने सभी के सामने अपना मोबाईल नंबर भी बताया तांकि हर कोई उनसे सीधा सम्पर्क कर सके। 
श्री फूलका की एक छोटी सी वीडियो झलक भी देखें Video 
इस अवसर पर  पार्टी के स्थानीय कार्यालय इंचार्ज कैप्टेन कंग भी और जालंधर से आये टीम अन्ना के वरिष्ठ सदस्य डाकटर भल्ला भी। श्री फूलका के साथ आई एक वरिष्ठ सदस्या सविता कालड़ा ने भी लोगों के सवालों का संक्षिप्त किन्तु सार पूर्ण जवाब  दिया। आज का माहौल देख कर लगता था कि लुधियाना में बदलाव की एक नई जंग पूरे जोशो खरोश के साथ शुरू हो चुकी है। श्री फूलका की एक  के लिए युवायों से लेकर बज़ुरग और पुरुषों के साथ साथ महिलाएं भी वहाँ पहुंची। पूछने पर इन्होने कहा बस एक  बार उन्हें देखना है--एक बार बात करनी है---बस एक झलक देखनी है। उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने वालों की एक लम्बी लाईन भी वहाँ  लगी रही। 
इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए श्री फूलका ने उन कामों का भी विवरण दिया जो उन्होंने मानवता के लिए किये।  गौरतलब है कि इनमें बहुत से काम गैर सिख और गैर पंजाबी लोगों से सबंधित हैं। इनका पूरा विवरण आइये उन्हीं की ज़ुबानी सुनते हैं इस वीडियो के ज़रिये। 
इस मौके पर जगजीत सिंह, डा लाल सिंह सिद्धू, जसपाल सिंह, सुनील नरूला, जगमोहन चोपड़ा, राज कुमार, मोहमद नसीम अंसारी, उत्तम सिंह, शिव राम सरोये और शिव सोनी सहित बहुत से  थे। 

No comments: