Monday, January 20, 2014

गणतंत्र दिवस-2014: लुधियाना में तिरंगा लहराएंगे मुख्य मंत्री

Mon, Jan 20, 2014 at 6:47 PM
डिप्टी कमिश्नर ने लिया सभी तैयारियों का पूरा जायज़ा 
लुधियाना: 20 जनवरी 2014: (सतपाल सोनी//पंजाब स्क्रीन)::
26 जनवरी के राष्ट्रिय त्यौहार को मनाने के लिए प्रशासन ने ज़ोरशोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। उस दिन बड़ा समारोह होगा लड़कों के राजकीय कालेज में जहाँ मुख्य मंत्री राष्ट्रिय ध्वज लहराएंगे। सभी विभागों के साथ साथ आम जनता कि भागीदारी भी इसमें बड़े और सुनियोजित ढंग से हो इस मकसद के लिए एक विशेष बैठक भी हुई जिसमें डिप्टी कमिश्नर रजत अग्रवाल सभी तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए पहुंचे। सभी विभागों के अधिकारी भी इसमें मौजूद थे। एडीसी (ज) नीरू कत्याल, एडीसी (विकास) बलदेव सिंह और एडीसीपी (हैडक्वाटर) सुखपाल सिंह बराड़ ने अपने अपने कशेत्रों और विभागों कि और से की जा रही व्यापक तैयारियों का विवरण देते हुआ आश्वासन दिया कि वे इस समारोह को यादगारी बनाने के लिए कोई कसर बाकि नहीं छोड़ेंगे। मेहमानों के बैठने से ले कर सुरक्षा तक के सभी मुद्दों पर गहन विचारें हुईं।   
उप ज़िला शिक्षा अधिकारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में बताया कि कैसे भांगड़ा, गिद्दा और अन्य रंगारंग आईटमों कि तैयारियां जोरशोर से जारी हैं। अपाहिजों को ट्राईसाइकल मिलेंगे, विधवा महिलायों को सिलाई मशीनें दी जाएंगी और कई अन्य आयोजन भी होंगें।एसडीएम कुलजीत सिंह माही,एसडीएम, अजय सूद और सिवल सरजन डाकटर सुभाष बत्ता ने भी इस मौके पर कि जा रही विशेष तैयारियों का संक्षिप्त विवरण दिया और इस दिन को यादगारी बनाने का आश्वासन भी। 

No comments: