Wednesday, December 11, 2013

महाशिवरात्रि: रथयात्रा की तैयारियां जोशो खरोश से शुरू

पूजन के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी की तैयारियों का शुभारम्भ 
लुधियाना: 10 दिसंबर 2013: (रेकटर कथूरिया//पंजाब स्क्रीन):
महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी ने भगवान के शिव के समक्ष पूजा अर्चना कर 25 फरवरी को शिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली विशाल रथयात्रा की तैयारियां आरंभ की। सोमवार को प्राचीन संगला वाला शिवालय में विद्वान पंडित अनिल शास्त्री की तरफ से मंत्रोच्चारण के बीच महंत दिनेश पुरी और बंटी बाबा जी ने विधिवत पूजन करवा कर शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां शुरू करने की भगवान भोले नाथ से इजाजत ली। समारोह में अनिल अग्रवाल और वरिन्द्र राजू बतौर मुख्य यजमान शामिल हुए। महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी के प्रमुख सेवादार नीरज वर्मा ने रथयात्रा की रूपरेखा बताते हुए कहा कि 25 फरवरी को दोपहर 3 बजे सिविल अस्पताल के समीप हर-हर महादेव मंदिर से रथयात्रा आरंभ होगी। रथयात्रा का नेतृत्व संत समाज करेगा। रथयात्रा की रूट की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि रथयात्रा सिविल अस्पताल से आरंभ होकर फील्ड गंज, जेल रोड, शाहपुर रोड, सुभानी बिल्ंिडग, ब्राऊन रोड, लक्कड़ बाजार, केसरगंज चौंक, रेखी रोड, घंटाघर, चौड़ा बाजार, घासमंडी चौंक, डिवीजन नंबर 3 के रास्ते देर रात प्राचीन संगला वाला शिवालय में महाआरती के साथ संपन्न होगी। इस अवसर पर हीरा लाल गोयल, शाम चोपड़ा, राम खुराना, महंत गौरव बावा, चमन लाल पप्पी, राजकुमार सूरीगुरप्रीत सिंहमहंत शिवराम कृष्ण, अजय नय्यर टैंकी, मनमोहन सिंह मोनी, शाम सुंदर गोयल, गिरधारी लाल, अवनीश मितल, तरन गोयल, पवन टंडन, राकेश चौधरी, अजय गुप्ता, अनिल बांसल, फकीर चंद, प्रवीण मल्हौत्रा, मनी बेदी, लवली थापर, साहिल खुराना, राजेश शाही, जौनी वर्मा, नरेश कौड़ा, ओंकार रौशन, पंकज सूरी, वरुण अग्रवाल, निखिल बांसल, गुरविन्द्र कुमार गोगी, रजिन्द्र सैनी, सौरभ वर्मा, संजीव शर्मा, अमृतपाल सिंह, शाम लाल सूरी, पिंकी शर्मा, रेखा शेखावत, उषा सैनी, बौबी कुमार, शाम लाल, रिकी कुमार, नगेश कुमार, बबलू सूरी, युवराज, साहिल चोपड़ा, विशाल गर्ग, विकास अग्रवाल, अभिनव, रमन अरोड़ा, रघुवीर सिंह सहित अन्य भी मौजूद थे।
महाशिवरात्रि: रथयात्रा की तैयारियां जोशो खरोश से शुरू

No comments: