Monday, December 09, 2013

डा. रमन सिंह ने फिर चुना शपथ के लिए 12 दिसंबर का दिन

रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित होगा शपथ ग्रहण समारोह 
रायपुर, 09 दिसंबर 2013: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो): छतीसगढ़ विधान सभा चुनावों में लगातार तीसरी बार जीत का सेहरा लेने वाले मुख्यमंत्री डाकटर रमन सिंह ने दल बल सहित शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उनके साथियों में जोश और उत्साह है। तूफानी घटनायों के बीच हुई इस घमासान की जंग के बाद मिली इस शानदार जीत से वे सभी फूले नहीं समा रहे। इसे लोकसभा चुनावों में सम्भावित जीत की दस्तक माना जा रहा है। राजकीय सूत्रों के मुताबिक इस बार भाजपा विधायक दल के नव-निर्वाचित नेता डॉ. रमन सिंह का शपथ ग्रहण समारोह गुरूवार 12 दिसम्बर को सवेरे लगभग ग्यारह बजे राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित किया जाएगा। 
गौरतलब है कि डॉ. सिंह को आज प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल का सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया। डॉ. रमन सिंह तीसरी बार आम जनता के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उल्लेखनीय है उनका पहला शपथ ग्रहण समारोह 07 दिसम्बर 2003 को और दूसरा शपथ ग्रहण समारोह 12 दिसम्बर 2008 को आयोजित किया गया था। यह भी एक अच्छा संयोग है कि इस बार भी डॉ. रमन सिंह बारह दिसम्बर को ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। लगता है उन्हें १२ का अंक काफी रास आया है। अंक ज्योतिष के मुताबिक बारह के इस अंक में कठिनाईयां बहुत सी होती हैं लेकिन साथ ही सूर्य और चाँद का प्रभाव भी होता है। अंक एक सूर्य की और अंक दो चाँद की  प्रतिनिधता करता है।  

No comments: