Monday, October 14, 2013

चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’:90 लाख लोग प्रभावित:

कम से कम 20 और लोगों की मौत 
कोलकाता/हैदराबाद: जैसी कि आशंका थी उसी के मुताबिक भीषण चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’ ने भारी तबाही मचाई है। इस चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’ के कारण ओडिशा और आंध्र प्रदेश में कम से कम 20 और लोगों की मौत हो गई है। तबाही का नया रूप बन कर आये ‘फैलिन’ से करीब 90 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, 2.34 लाख घर क्षतिग्रस्त हो गए जबकि 2,400 करोड़ रुपए की धान की फसल और लाखों मकान भी बुरी तरह से बर्बाद हो गए। इतनी भरी तबाही के बाद अब वहीं यह तूफान बिहार व झारखंड की ओर भी तेज़ी से बढ़ रहा है। 
इसकी तबाही का विवरण देते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि 12 जिलों में 14,514 गांव प्रभावित हुए हैं और लाखों लोगों ने इसकी मुसीबतों को झेल है। इसके अलावा बिजली, संचार लाइनों तथा रेल और सड़क यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। सबसे अधिक नुक्सान गंजाम जिले को झेलना पड़ा है। प्रमुख उद्देश्य जनहानि कम करना था और वह उसमें सफल रहे हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल के आपदा प्रबंधन मंत्री जावेद खान ने कहा है कि तटीय इलाकों में पानी भरना छोड़कर, राज्य में ‘फैलिन’ का और कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। दूसरी तरफ कैबिनेट सचिव अजीत सेठ की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में नुक्सान का जायजा लिया गया और राहत और बचाव के प्रयासों के समन्वय पर चर्चा हुई। बैठक में कहा गया कि ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में टेलीफोन लाइनों, बिजली की लाइनों को बहाल करने और क्षतिग्रस्त हुए बुनियादी ढांचों के पुनर्निर्माण के लिए आज प्रयास शुरू हो गए हैं। ओडिशा में जहां 7500 टेलीफोन टावर गिर गए, वहीं आंध्र प्रदेश में 205 टावर गिर गए। इन टावरों की तबाही से संचार व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गयी है। 
तबाही और मुसीबत से भरी खबरों के दरम्यान समुद्र में फंसे 18 मछुआरों के वापस लौटने की अछि खबर भी आई है। इस खबर के मुताबिक ‘फैलिन’ के आने से पहले ओडिशा के पारादीप के निकट मछली पकडऩे वाली एक नौका में फंसे 18 मछुआरे आज सुरक्षित वापस लौट आए। उनके लौटने से उनके परिजनों को निश्चय ही प्रसन्नता हुई। 
इसके साथ ही लोगों को होंसला देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है की लोग घबराएं मत। हम हर स्थिति से निपटेंगे और इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा है कि ‘फैलिन’ के कारण उत्पन्न हुई व होने वाली हर स्थिति से निपटने के लिए यू.पी.ए. सरकार और उनकी पार्टी हरसंभव कदम उठाएगी। उनके इस ब्यान से लोगों की घबराहट कुछ कम हुई है। 

नहीं रहे दिग्गज सियासतदान हरीश बेदी:चौथा मंगलवार को 

विजय दशमी पर बीएसएफ ने किया शस्त्र पूजन 

चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’:90 लाख लोग प्रभावित

No comments: