Saturday, September 28, 2013

पाकिस्तानी साज़िशों के खिलाफ और भड्का आक्रोश

Sat, Sep 28, 2013 at 7:38 PM
अमृतसर में फूंका गया पाकिस्तान का झंडा
अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी फ्रंट ने किया रोष प्रदर्शन 
पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दे भारत सरकार-महिंदर सिंह सिद्धू
अमृतसर 28 सितम्बर 2013:(गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन):अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी फ्रंट की ओर से जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की ओर से सेना पर किए जा रहे हमलों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर पाकिस्तान का झंडा फूंका गया। इस मौके पर फ्रंट के पंजाब प्रधान महिन्द्र सिंह सिद्धु ने भारत सरकार से मांग की है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और पाकिस्तान की फौज बार-बार भारतीय सीमा पर दुश्मनी से भरी हरकत कर रही है। भारतीय सीमा में घुस कर भारतीय सैनिकों पर हमला किया जात है और हम मूक दर्शक  बने बैठे हैं.   हमलों का मुंह तोड़ जवाब दिया जाए। 
       जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की ओर से सेना पर किए जा रहे हमलों के विरोध में आज अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी फ्रंट की ओर से जोरदार प्रदर्शन कर पाकिस्तान का झंडा फूंका गया। इस मौके पर फ्रंट के पंजाब प्रधान ने भारत सरकार से मांग की है, कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और पाकिस्तान की फौज बार-बार भारतीय सैनिकों पर किए जा रहे हमलों का मुंह तोड़ जवाब दिया जाए। उन्होंने कहा, कि कभी भारतीय सैनिकों के सिर कलम कर लिए जाते हैं और कभी भारतीय सेना के ठिकानों पर हमला किया जाता है। लेकिन भारत की ओर से हमेशा पाकिस्तान के साथ दोस्ताना माहौल को बढ़ावा दिया जाता रहा है। उन्होंने कहा, कि यदि समय पर पाकिस्तान की सरकार को मुंह तोड़ जवाब नहीं दिया गया, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

No comments: