Thursday, August 08, 2013

श्रीनगर में पाकिस्तान सेना के खिलाफ रोष और बढ़ा

Wed, Aug 7, 2013 at 10:33 PM
हमले के विरोध में जलाया पाकिस्तान का झंडा
                                                                                                                    सभी तस्वीरें:गजिंद्र सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन 
अमृतसर (गजिंदर सिंह किंग) भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान सेना की ओर से की गई फायरिंग और इस हमले में भारतीय सैनिकों के शहीद होने के रोषस्वरूप आज अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी फ्रंट और स्थानीय लोगों ने मिल कर पाकिस्तान का झंडा फूंका। इस मौके पर सभी ने केंद्र सरकार से मांग की है, कि वह पाकिस्तानी सेना की ओर से की जाने वाली कई हरकतों को इससे पहले बर्दाश्त करती आ रही है। लेकिन अब समय आ गया है, जब पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया जाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार दुनियाभर में भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाने का नाटक रचती है और पाकिस्तान की सेना अक्सर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देकर सीज फायर की धज्जियां उड़ाती रहती है।

No comments: